हाथी महोत्सव : बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हफ्तेभर दावत उड़ाएंगे गजराज
Ravi Singh | Sept 07, 2024, 22:36 IST
mp elephant festival
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हाथी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। 7 दिनों तक हाथियों की विशेष आवभगत होगी। सुबह हाथियों को नहला कर अरंडी के तेल से मालिश कर चंदन टीका से सजाया गया फिर उन्हें अनेक प्रकार फल खिलाए गए हैं।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ नेशनल पार्क में हाथी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। 7 दिनों तक हाथियों की विशेष सेवा आवभगत होगी। 13 सितंबर तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य हाथियों की विलुप्त हो रही संख्या और उसके कारणों की ओर लोगों का ध्यान खींचना है। इसी के साथ हाथियों के संरक्षण के उपायों, पुनर्वास, बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और गैर कानूनी तस्करी रोकने की और भी प्रयास करने के लिए प्रेरित करना है।
इस महोत्सव के बारे में उप क्षेत्रीय संचालक पीके वर्मा का कहना है कि हर साल की तरह इस साल भी हाथी महोत्सव का आयोजन ताला गेट में किया जा है, जिसका शुभारंभ पीसीसीएफ वन्यजीव वी एन अंबादे के करकमलों से किया गया। हाथी महोत्सव में सुबह हाथियों को नहला कर अरंडी के तेल से मालिश कर चंदन टीका से सजाया गया फिर उन्हें अनेक प्रकार फल खिलाए गए हैं।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 14 हाथी हैं, जो अलग-अलग कैंपों में रहते हैं। ये सभी हाथी महोत्सव में सात दिवस एक साथ रहकर मौज मस्ती करने वाले हैं। यह महोत्सव सात दिनों तक चलेगा और सात दिनों तक हाथियों की सेवा होगी। महोत्सव के दौरान हाथियों को फल, रोटियां, नारियल, मक्का सहित गुड़ और नाना प्रकार के व्यंजन खिलाए जाएंगे। हाथियों से इस महोत्सव में सात दिन तक किसी भी प्रकार का काम नहीं कराया जाएगा। यहां हाथी सिर्फ वह आराम फरमाते हैं।
मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव की शुरुआत 2023 में हुई थी। महोत्सव सात दिन तक चलता है। महोत्सव का प्राथमिक लक्ष्य ग्रामीणों को हाथियों के बारे में शिक्षित करना और जंगली जानवरों के बारे में गलत धारणाओं को दूर करना है। उत्सव समाप्त होने बाद हाथी अपने गश्त शिविरों में लौट जाते हैं।
तेल से मालिश कर चंदन टीका से हाथियों को सजाया
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
हफ्तेभर दावत उड़ाते हैं हाथी
मध्य प्रदेश में हाथी महोत्सव की शुरुआत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj