्
उमरिया : दो लोगों की जान लेने वाले जंगली हाथी का रेस्क्यू
Ravi Singh | Nov 02, 2024, 19:50 IST
elephant attack
टाइगर रिजर्व के चंदिया वन क्षेत्र के एक गांव में हाथियों ने हमला कर दिया। हाथियों ने 3 लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
हाथियों के हमले में हुई मौत की जांच के लिए केंद्र और राज्य की टीमों ने उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में डेरा डाल दिया है। मौत के पीछे की वजह जानने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। उधर, टाइगर रिजर्व के चंदिया वन क्षेत्र के एक गांव में हाथियों ने हमला कर दिया। हाथियों ने 3 लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वहीं प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
वन विभाग की जिस रेस्क्यू टीम ने इस हाथी को पकड़ने में सफलता पाई है। उसमें बांधवगढ़ के दो दर्जन से अधिक कर्मचारी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इस हाथी को उस झुंड के पास के जंगल में छोड़ा जाएगा, जिससे यह बिछड़कर चंदिया पहुंचा था। हालांकि, इसे छोड़ने का फैसला बाद में लिया जाएगा। हाल ही में हाथियों को पकड़ने के संबंध में हाईकोर्ट में दायर याचिका में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने जवाब पेश किया था। इसे ध्यान में रखते हुए सभी निर्णय मध्य प्रदेश वन विभाग के आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में बांधवगढ़ के अधिकारी लेंगे।
![्]()
![ि]()
ग्राम देवरा और बांका बरही में दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें मार डालने वाले इस हाथी को लेकर शनिवार को तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। कुछ लोगों का कहना था कि यहां हमला करने वाले हाथियों की संख्या तीन थी, जबकि शाम तक यह स्पष्ट हो गया कि यहां एक ही हाथी था। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया कि यह जंगली हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया था, जिसके कारण वह असामान्य हो गया था और इसलिए उसने दो लोगों पर हमला कर दिया। यह भी स्पष्ट हो गया कि यह वह हाथी नहीं है जो माइकोटॉक्सिन संक्रमित कोदो खाने से बीमार हुआ था। यह दूसरे झुंड का अलग हाथी है।
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के चंदिया वन परिक्षेत्र के देवरा गांव में हाथियों ने दहशत फैला दी है। एक वृद्ध और एक युवक को मार डाला। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। देवरा गांव में अचानक 3 हाथी घुस आए। हाथियों को देखते ही गांव में भगदड़ मच गई। देवरा के ग्रामीण रतन यादव को हाथी के पैर ने कुचल दिया, उसकी मौत हो गई। वहीं भैरव कोल को भी हाथी ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, एक युवक घायल है।
ये खबर भी पढ़ें...
10 हाथियों की मौत; पानी में किसने मिलाया जहर... कौन है दुश्मन?
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 हाथियों की संदिग्ध मौत, 2 की हालत गंभीर
गजराज ने गांव में खूब आतंक मचाया। इसके बाद चंदिया कॉलेज के पास दो वाहनों और गांव के खेत में बने एक मंच को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गजराज की चहलकदमी के बाद ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों ने गांव के आसपास अपना डेरा जमा लिया है, जिससे ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। एक हाथी पास के गांव करैया में भी पहुंच गया है।
वन विभाग और चंदिया थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। इस मामले में उप वन मंडलाधिकारी कुलदीप त्रिपाठी ने बताया, चंदिया, नरोजाबाद, उमरिया की टीम मौके पर पहुंच गई है। अधिकारी-कर्मचारियों को लगाया गया है। उनकी तलाश जारी है।
उमरिया में हुई हाथियों के हमले से मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। इसके लिए मृतकों के परिवार को 8-8 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री दिलीप अहिरवार उमरिया पहुंचे जहां वह मृतकों के परिजनों से मिले।
छोड़ने का फैसला बाद में होगा
ि
जंगली हाथी अपने झुंड से बिछड़ा
हाथियों ने फैलाई दहशत
ये खबर भी पढ़ें...
10 हाथियों की मौत; पानी में किसने मिलाया जहर... कौन है दुश्मन?
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 7 हाथियों की संदिग्ध मौत, 2 की हालत गंभीर
गांव के आसपास जमाया डेरा
हाथियों की तलाश जारी
प्रदेश सरकार देगी 8-8 लाख
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आत्मसमर्पित माओवादी निकले जंगल में छिपे 21 लाख रुपए निकालने, दो पूर्व महिला नक्सलियों समेत तीन गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
Rajasthan Top News: IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल के बाद IPS पत्नी प्रशाखा माथुर भी APO
By Ashish Bhardwaj
रायपुर में 1100 पेड़ों की कटाई पर बवाल: जंगल बचाने पेड़ों से लिपटे ग्रामीण, पुलिस से झड़प, फिल्म सिटी के लिए दूसरी जगह चुनने की मांग
By Umeshwari Baghel
115 साल पहले कैसा था मध्य प्रदेश का इलाका? हर 10 हजार लोगों में से सिर्फ 60 पढ़ पाते थे अंग्रेजी
By Atul Dwivedi
अलवर में सिंधिया का कांग्रेस पर हमला, बोले- हार पर आत्ममंथन करो, कांग्रेस को सिर्फ कुर्सी चाहिए
By Raghvendra Singh Rathore
नर्मदा नदी में कैसे पहुंचे इंदौर के वोटर कार्ड इसका खुलासा नहीं, मतदाता सत्यापन पूरा, रिपोर्ट भेजी
By Sanjay Gupta
CG Top News : बेमौसम बारिश से धान बर्बाद, 5 करोड़ का लोन घोटाला, 100 अफसरों के तबादले समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel