मुनाफे का लालच देकर बैंककर्मी से 27 लाख की ठगी, 4 राज्यों के खातों में भेजी रकम
Aman Vaishnav | Updated:
मुनाफे का लालच देकर बैंककर्मी से ठगी
भोपाल में क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर एक बैंक कर्मचारी से 27 लाख 55 हजार रुपए की साइबर ठगी हुई है। ठगों ने पहले ऐप पर फर्जी मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और फिर रकम हड़प ली।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल में क्रिप्टो निवेश के नाम पर बड़ी ठगी सामने आई है।
- एक प्राइवेट बैंककर्मी को 30 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया गया।
- ठगों ने ऐप के जरिए निवेश कराया और नकली मुनाफा भी दिखाया।
- पैसा निकालने पर 20 प्रतिशत टैक्स मांगा गया और अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया।
- स्टेट साइबर सेल की शिकायत के बाद जहांगीराबाद थाने में केस दर्ज हुआ है।
कैसे हुई ठगी की शुरुआत
जानकारी के अनुसार ठगों ने पहले तो एक ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद इस ऐप में निवेश की गई रकम पर लगातार बढ़ता मुनाफा भी दिखता रहा। भरोसा बढ़ने पर पुनीत ने अलग-अलग किस्तों में पैसा भेजना शुरू किया।
पैसा निकालने पर फंसा जाल
ठगों ने कहा कि रकम निकालने से पहले 20 प्रतिशत टैक्स और कमीशन जमा करना होगा। इसके बाद पुनीत का अकाउंट पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। तभी उन्हें ठगी का अहसास हुआ।
किन खातों में गई रकम
जांच में पता चला कि रकम कई राज्यों के खातों में भेजी गई थी। पांच खाते मुंबई के थे और एक खाता पुणे का था। बाकी रकम चार अन्य राज्यों के खातों में ट्रांसफर हुई। पुलिस अब बैंकों और साइबर एजेंसियों से जानकारी जुटा रही है।
तीन और मामले सामने आए
रोज प्रधान नाम के युवक के मोबाइल पर 16 जून को एक एपीके फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड करते ही उनके खाते से एक लाख रुपए निकल गए थे।
इसके अलावा रज्जन कुमार नामदेव से क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के बहाने एक लाख रुपए ठगे गए थे। साथ ही नीतू नाम की महिला के पास एक कॉल आया था। इसके बाद उनके खाते से 2.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।
FAQ
- क्रिप्टो निवेश ठगी से कैसे बचें?
किसी भी अनजान ऐप या नंबर से आए निवेश ऑफर पर भरोसा न करें। ज्यादा मुनाफे का दावा करने वाली स्कीम से दूर रहें। निवेश से पहले कंपनी की पूरी जांच करें। - साइबर ठगी की शिकायत कहां करें?
पीड़ित तुरंत नजदीकी थाने या स्टेट साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल किया जा सकता है। जितनी जल्दी शिकायत होगी, रकम वापस मिलने की संभावना उतनी बढ़ेगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी में साइबर क्राइम: बैतूल कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे के नाम पर ठगी
एमपी में साइबर ठगी: दोस्ती का झांसा देकर युवतियों और बुजुर्गों को शिकार बना रहे साइबर ठग
हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी,25 हजार लेकर नौकरी दे रहा आरोपी
इंदौर के लालबाग पैलेस में मिली 100 किलो की तिजोरी का रहस्य अब भी बरकरार, सामने आए तीन दावेदार
By Sanjay Gupta
पहली बार एक दिन में बनी थीं 76 नगर पालिकाएं, अब दफ्तर और वाहन खर्चे तक के लाले; केंद्र की मदद पर टिका भविष्य
By Jageshwar Prasad
राजस्थान पंचायत चुनाव में दिग्गजों की साख दांव पर, कहीं बेटा-बहू तो कहीं पत्नी मैदान में, कल खुलेंगे सियासी किस्मत के पत्ते
By Raghvendra Singh Rathore
छत्तीसगढ़ में 2027-28 के बजट की तैयारी शुरू, 10 दिसंबर तक देना होगा प्रेजेंटेशन
By VINAY VERMA
प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में नहीं हो सकी बहस, अब राज्यों के केस होंगे क्लब, MP का आरबी राय मामला भी शामिल
By Neel Tiwari
ASI ने की हिस्ट्रीशीटर के साथ समुद्र किनारे की मौज-मस्ती, फोटो-वीडियो वायरल; SP ने सौंपी जांच
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में आपसी सहमति की जीत: 262 ग्राम पंचायतों में बिना वोटिंग बने सरपंच, 5 जिलों में ही 75 फीसदी निर्विरोध निर्वाचन
By Jageshwar Prasad