मुनाफे का लालच देकर बैंककर्मी से 27 लाख की ठगी, 4 राज्यों के खातों में भेजी रकम

Aman Vaishnav | Jul 01, 2026, 10:00 IST
Share
मुनाफे का लालच देकर बैंककर्मी से ठगी
मुनाफे का लालच देकर बैंककर्मी से ठगी

भोपाल में क्रिप्टोकरेंसी निवेश के नाम पर एक बैंक कर्मचारी से 27 लाख 55 हजार रुपए की साइबर ठगी हुई है। ठगों ने पहले ऐप पर फर्जी मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और फिर रकम हड़प ली।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोपाल में क्रिप्टो निवेश के नाम पर बड़ी ठगी सामने आई है।
  • एक प्राइवेट बैंककर्मी को 30 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया गया।
  • ठगों ने ऐप के जरिए निवेश कराया और नकली मुनाफा भी दिखाया।
  • पैसा निकालने पर 20 प्रतिशत टैक्स मांगा गया और अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया।
  • स्टेट साइबर सेल की शिकायत के बाद जहांगीराबाद थाने में केस दर्ज हुआ है।

कैसे हुई ठगी की शुरुआत

दरअसल पुलिस लाइन इलाके में रहने वाले पुनीत तिवारी को 25 मई को मोबाइल पर कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को लुनो मनी लिमिटेड से जुड़ा बताया था। उसने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने पर 30 प्रतिशत तक मुनाफे का दावा किया था।

जानकारी के अनुसार ठगों ने पहले तो एक ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद इस ऐप में निवेश की गई रकम पर लगातार बढ़ता मुनाफा भी दिखता रहा। भरोसा बढ़ने पर पुनीत ने अलग-अलग किस्तों में पैसा भेजना शुरू किया।

पैसा निकालने पर फंसा जाल

धीरे-धीरे पुनीत ने 9 अलग-अलग बैंक खातों में कुल 27 लाख 55 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की तो नई शर्त सामने आई।

ठगों ने कहा कि रकम निकालने से पहले 20 प्रतिशत टैक्स और कमीशन जमा करना होगा। इसके बाद पुनीत का अकाउंट पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया। तभी उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

किन खातों में गई रकम

पुनीत ने राज्य साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला जहांगीराबाद थाने भेजा गया।

जांच में पता चला कि रकम कई राज्यों के खातों में भेजी गई थी। पांच खाते मुंबई के थे और एक खाता पुणे का था। बाकी रकम चार अन्य राज्यों के खातों में ट्रांसफर हुई। पुलिस अब बैंकों और साइबर एजेंसियों से जानकारी जुटा रही है।

तीन और मामले सामने आए

इसी दौरान अयोध्या नगर थाने में भी तीन अलग साइबर ठगी के मामले दर्ज हुए हैं।

रोज प्रधान नाम के युवक के मोबाइल पर 16 जून को एक एपीके फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड करते ही उनके खाते से एक लाख रुपए निकल गए थे।

इसके अलावा रज्जन कुमार नामदेव से क्रेडिट कार्ड अपडेट कराने के बहाने एक लाख रुपए ठगे गए थे। साथ ही नीतू नाम की महिला के पास एक कॉल आया था। इसके बाद उनके खाते से 2.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए।

FAQ

  1. क्रिप्टो निवेश ठगी से कैसे बचें?
    किसी भी अनजान ऐप या नंबर से आए निवेश ऑफर पर भरोसा न करें। ज्यादा मुनाफे का दावा करने वाली स्कीम से दूर रहें। निवेश से पहले कंपनी की पूरी जांच करें।
  2. साइबर ठगी की शिकायत कहां करें?
    पीड़ित तुरंत नजदीकी थाने या स्टेट साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी कॉल किया जा सकता है। जितनी जल्दी शिकायत होगी, रकम वापस मिलने की संभावना उतनी बढ़ेगी।

ये खबरें भी पढ़िए...

सीएम हाउस में तैनात पुलिसकर्मी से साइबर अपराध, एक सैकेंड में साफ 1.80 लाख

एमपी में साइबर क्राइम: बैतूल कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे के नाम पर ठगी

एमपी में साइबर ठगी: दोस्ती का झांसा देकर युवतियों और बुजुर्गों को शिकार बना रहे साइबर ठग

हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर महिला से ठगी,25 हजार लेकर नौकरी दे रहा आरोपी

Tags:
  • क्रेडिट कार्ड
  • एमपी में साइबर क्राइम
  • साइबर अपराध
  • राज्य साइबर सेल
  • साइबर सेल
  • साइबर ठगी
  • एमपी में साइबर ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड