नेपानगर सहकारी बैंक में 9 करोड़ का घोटाला,बुजुर्गों की ज़िंदगीभर की कमाई डूबी

Ravi Awasthi | May 02, 2025, 19:32 IST
Share
Nepanagar Bank
Nepanagar Bank

मध्यप्रदेश के कई सहकारी बैंक संकट में हैं, जहां सालों से लोगों की राशि अटकी हुई है। नया मामला नेपानगर नागरिक सहकारी बैंक का है,जहां करीब 9 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया।

नेपानगर.
मध्यप्रदेश की सहकारी बैंकिंग व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। बुरहानपुर जिले के नेपानगर नागरिक सहकारी बैंक में करीब 9 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। इसने न सिर्फ बैंक को दिवालिया बना दिया,बल्कि आम लोगों का बैंकिंग तंत्र पर विश्वास भी चकनाचूर कर दिया है।

यह भी पढ़ें.. नगर पालिका नेपानगर में भ्रष्टाचार

घोटाला उजागर,लेकिन न्याय अधूरा

बैंक के कुछ कर्मचारियों द्वारा वर्षों तक जमाकर्ताओं की रकम में गबन किया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि अब जमाकर्ता अपनी ही राशि के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कई बुजुर्ग, बीमार और जरूरतमंद लोग इलाज और जीवन-यापन के लिए पैसे नहीं जुटा पा रहे।

संचालक मंडल की चेतावनियां रहीं अनसुनी

बताया गया कि बैंक के संचालक मंडल ने दो साल पहले ही संबंधित विभागों को घोटाले की आशंका जताई थी,लेकिन न ऑडिट हुआ,न निगरानी। कार्रवाई के नाम पर अब तक सिर्फ कुछ कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई है,जबकि प्रमुख आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।

कलेक्टर ने मांगी 6 मई तक की मोहलत

सूत्रों के मुताबिक,हाल ही में पीड़ितों ने बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। कलेक्टर ने 6 मई तक ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पर जमाकर्ता अब इस बात को लेकर आशंकित हैं कि क्या यह आश्वासन भी कागज़ी साबित होगा? हालांकि इस बारे में जब जिला कलेक्टर से पूछा गया तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए फोन काट दिया।

यह भी पढ़ें.. आरबीआई गुना सहकारी बैंक लाइसेंस रद्द

राज्यभर में बिगड़ते हालात

नेपानगर की घटना कोई अपवाद नहीं है। मध्यप्रदेश के कई सहकारी बैंक संकट में हैं, जहां सालों से लोगों की राशि अटकी हुई है। सेवाएं ठप हैं और नियामकीय निगरानी नाम मात्र की रह गई है।पीड़ितों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए, दोषियों को कड़ी सजा मिले और सहकारी बैंकों की सख्त निगरानी व नियमित ऑडिट सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें.. मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना में बड़ा घोटाला, अस्पतालों की मान्यता रद्द

यह भी पढ़ें.. सीजी के अफसर महान, नान घोटाला करने वालों का खुद ही कर दिया कल्याण

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा