केनरा बैंक ने की लाखों की अवैध वसूली, हाई कोर्ट के वकील ने खोली पोल
Amresh Kushwaha | Jun 20, 2025, 13:05 IST
banking-fraud-canara-bank
भोपाल में केनरा बैंक पर 15 लाख से अधिक की अवैध वसूली का आरोप लगा है। हाई कोर्ट के वकील ने मामला को उजागर किया। बैंक से राशि वापस करवाने में सफलता पाई।
भोपाल में एक बड़ा बैंकिंग घोटाला सामने आया है। इसमें केनरा बैंक ने महिला उद्यमी के नाम पर दो वेयरहाउस लोन खातों में 15 लाख 50 हजार से अधिक की अनधिकृत वसूली की। यह मामला एक हाई कोर्ट के वकील ने उजागर किया है। उन्होंने अपने कानूनी कौशल और दृढ़ता के साथ बैंक की गड़बड़ियों को बेनकाब किया।
ये खबर भी पढ़िए...बलरामपुर में अवैध वसूली करने वाले 6 पुलिसकर्मी निलंबित, SP ने की बड़ी कार्रवाई
ये खबर भी पढ़िए...सिवनी में अवैध वसूली करते फर्जी वर्दीधारी की पिटाई, परिवहन निरीक्षक जेपी उइके हुए अटैच
यह मामला तब सामने आया जब श्री अंशुमान जाट ने बैंक के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी। बता दें की अंशुमान हाई कोर्ट के वकील हैं और जय शिवशक्ति वेयरहाउस की मालकिन श्रीमति मधु बाई जाट के बेटे हैं। उन्होंने अपनी भूमिका एक ग्राहक, बेटे और कानूनी विशेषज्ञ के रूप में निभाई है। साथ ही बैंक की गड़बड़ियों को उजागर किया। इसके बाद, 16 जून 2025 को श्री अंशुमान जाट ने बैंक को कानूनी चेतावनी और आखिरी नोटिस भेजा।
ये खबर भी पढ़िए...केनरा बैंक में पीओ के रूप में कार्यरत ब्राह्मण युवक के लिए शिक्षित वधू चाहिए
इस मामले में उच्चतम न्यायालय से लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) तक की कार्यवाही की मांग की जा रही है। वकील अंशुमान जाट ने यह मांग की है कि इस मामले की स्वतः जांच शुरू की जाए और बैंकिंग ओम्बड्समैन द्वारा जन सुनवाई आयोजित की जाए। इसके साथ ही, अन्य ग्राहकों के खातों की भी फोरेंसिक जांच कराई जाए। इससे इस तरह की धोखाधड़ी का खुलासा किया जा सकेगा।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
बैंकिंग धोखाधड़ी | Canara Bank | High Court | MP News | Madhya Pradesh
ये खबर भी पढ़िए...बलरामपुर में अवैध वसूली करने वाले 6 पुलिसकर्मी निलंबित, SP ने की बड़ी कार्रवाई
जानें क्या है पूरा मामला...
केनरा बैंक ने महिला उद्यमी श्रीमति मधु बाई जाट के दो खातों में कई गलतियां कीं। सबसे बड़ी गलती यह थी कि बैंक ने स्वीकृत ब्याज दर 8.20% और 9.05% के बजाय 13.60% ब्याज लिया। इसके अलावा, बैंक ने अर्धवार्षिक EMI को बदलकर त्रैमासिक EMI वसूलना शुरू कर दिया। बिना कोई समीक्षा किए 13 हजार 500 रुपए प्रति खाता रिव्यू फीस ली। वहीं बिना किसी जानकारी या सहमति के बीमा प्रीमियम की डुप्लीकेट कटौती की गई। जब ग्राहक ने इन गलतियों का विरोध किया, तो बैंक ने उनके चालू खाते पर बिना नोटिस के होल्ड लगा दिया। साथ ही बड़ी राशि जबरन डेबिट कर दी। इसके बाद भी, जब ग्राहक ने बार-बार बैंक से संपर्क किया, तो कोई समाधान नहीं मिला।
अंशुमान जाट ने लड़ी कानूनी लड़ाई
बैंक ने इस नोटिस के बाद अपनी गलती स्वीकार की। इसके साथ ही 15 लाख 50 हजार की रकम दोनों खातों में वापस कर दी। श्री अंशुमान जाट ने कहा, यदि मैं वकील नहीं होता, तो यह धोखाधड़ी कभी सामने नहीं आती। एक आम ग्राहक के लिए ऐसे मामलों में न्याय मिलना बहुत कठिन होता है।
बैंक पर कार्यवाही की मांग
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बैंकिंग धोखाधड़ी | Canara Bank | High Court | MP News | Madhya Pradesh
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari