सिवनी में अवैध वसूली करते फर्जी वर्दीधारी की पिटाई, परिवहन निरीक्षक जेपी उइके हुए अटैच
Neel Tiwari | Jun 12, 2025, 08:40 IST
शराबी परिवहन निरीक्षक
सिवनी में ट्रक ड्राइवरों ने एक फर्जी वर्दीधारी को अवैध वसूली करते पकड़ा। इस घटना ने मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। बुधवार को मेटेवानी चेक पोस्ट पर ट्रक चालकों ने एक वर्दीधारी को ट्रक से बांधकर पीटा। इस मामले के बाद परिवहन आयुक्त ने चेक प्वाइंट प्रभारी को कार्यालय में संलग्न कर दिया। अब तक परिवहन निरीक्षक के निलंबन का प्रस्ताव या आदेश जारी नहीं किया गया है। 11 जून को घटी घटना में वर्दीधारी युवक की पहचान कुरई थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के 24 वर्षीय आशीष पिता शिवप्रसाद के रूप में हुई। युवक शराब के नशे में धुत्त था और काला बेल्ट पहने हुए था। इस पूरी घटना ने मध्यप्रदेश के परिवहन विभाग (Transport Department) की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...मंडला में RTO अफसर पर ट्रक ड्राइवर ने बरसा दी चप्पलें, अवैध वसूली का लगाया आरोप
ट्रक चालकों को जब यकीन हो गया कि फर्जी वर्दीधारी नशे में है, तो उन्होंने उसे रस्सी से बांध दिया। इस पूरे दृश्य का वीडियो बना लिया। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और कुछ ही घंटों में परिवहन विभाग के अफसरों तक पहुंच गया।
![ce70cc0b-848]()
यह मामला जैसे ही परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत एक कड़ा आदेश जारी कर जे.पी. उइके को सिवनी चेकपॉइंट से हटाकर ग्वालियर मुख्यालय से अस्थायी रूप से संबद्ध कर दिया। आदेश में स्पष्ट लिखा गया कि उनके विरुद्ध गंभीर शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश प्रदेश के परिवहन सचिव, परिवहन मंत्री के कार्यालय, उप परिवहन आयुक्त जबलपुर, सिवनी क्षेत्रीय कार्यालय सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर–उज्जैन रोड के बारोली टोल पर अवैध वसूली, लोकल आईडी दिखाया फिर भी काट लिया टोल
इस घटना ने एक और अहम सवाल खड़ा किया – क्या हाईवे पर हो रही चेकिंग वैध थी? क्या यह सिर्फ "वसूली अभियान" बनकर रह गया था?
दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में हाईवे पर चेकिंग की पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया है। अब प्रदेश में स्थायी चेक पोस्ट बंद कर दिए गए हैं।
सिवनी में जिस जगह जे.पी. उइके द्वारा चेकिंग की जा रही थी, वहां न तो प्रमाणित चेकिंग पॉइंट था, न ही कोई मोबाइल यूनिट की अधिसूचना, और न ही आवश्यक उपकरण मौजूद थे। यानि कि यह पूरी कार्रवाई पहले से ही नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आती है , ऊपर से शराब के नशे ने मामले को और गंभीर बना दिया।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में GST असिस्टेंट कमिश्नर और उनके पटवारी पति पर अवैध वसूली, मारपीट का केस
वीडियो वायरल होते ही ट्रक ऑपरेटर्स और व्यापारिक संगठनों में रोष फैल गया। लोगों ने सवाल किया कि जब शराब में धुत अधिकारी खुलेआम चेकिंग के नाम पर वसूली कर सकते हैं, तो छोटे व्यापारी और ड्राइवर कहां जाएं? वहीं विभाग का दावा है कि नई चेकिंग प्रणाली लागू होने के बाद पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है, लेकिन सिवनी की घटना ने साबित कर दिया कि जमीनी स्तर पर सुधारों का पालन अभी भी अधूरा है।
नए रोड सेफ्टी एंड इन्फोर्समेंट पॉइंट्स (Gujarat मॉडल पर) बनाए जा रहे हैं। चेकिंग केवल मोबाइल यूनिट द्वारा होनी चाहिए, जिसमें वर्दीधारी कर्मचारी, POS मशीन और बॉडी कैमरे अनिवार्य हैं। एक वाहन एक टीम पॉलिसी लागू है, जिससे ट्रैफिक बाधित न हो और मनमानी पर लगाम लगे। चेकिंग का समय 15 मिनट से अधिक नहीं हो सकता और रात में चेकिंग तभी होगी जब पर्याप्त रोशनी हो और सुरक्षा उपकरण हों।
सिवनी की यह घटना एक चेतावनी है कि सिर्फ आदेश जारी कर देना काफी नहीं होता, जब तक उनकी निगरानी और पालन सुनिश्चित न हो। इस पूरी घटना में ट्रक चालकों की सजगता, वीडियो साक्ष्य और सोशल मीडिया के दबाव ने साबित कर दिया कि जनता अब सिर्फ तमाशबीन नहीं, बल्कि व्यवस्था सुधारने वाली ताकत बन चुकी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जांच में क्या सामने आता है और क्या इस अधिकारी के विरुद्ध निलंबन या सेवा समाप्ति जैसी कड़ी कार्रवाई होती है या नहीं।
thesootr links
शराबी परिवहन निरीक्षक | Drunk Transport Inspector | seoni | MP News | Madhya Pradesh(Illegal Recovery)
ये खबर भी पढ़िए...मंडला में RTO अफसर पर ट्रक ड्राइवर ने बरसा दी चप्पलें, अवैध वसूली का लगाया आरोप
ट्रक ड्राइवरों ने रस्सी से बांधा, वीडियो बनाया
तत्काल हटाए गए प्रभारी निरीक्षक
ce70cc0b-848
यह मामला जैसे ही परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा के संज्ञान में आया, उन्होंने तुरंत एक कड़ा आदेश जारी कर जे.पी. उइके को सिवनी चेकपॉइंट से हटाकर ग्वालियर मुख्यालय से अस्थायी रूप से संबद्ध कर दिया। आदेश में स्पष्ट लिखा गया कि उनके विरुद्ध गंभीर शिकायत प्राप्त हुई है। जांच के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश प्रदेश के परिवहन सचिव, परिवहन मंत्री के कार्यालय, उप परिवहन आयुक्त जबलपुर, सिवनी क्षेत्रीय कार्यालय सहित सभी संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर–उज्जैन रोड के बारोली टोल पर अवैध वसूली, लोकल आईडी दिखाया फिर भी काट लिया टोल
चेकिंग के नाम पर अब भी खुला है लूट का रास्ता
दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में हाईवे पर चेकिंग की पुरानी व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया है। अब प्रदेश में स्थायी चेक पोस्ट बंद कर दिए गए हैं।
सवालों के घेरे में सिवनी चेकिंग टीम
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में GST असिस्टेंट कमिश्नर और उनके पटवारी पति पर अवैध वसूली, मारपीट का केस
सिस्टम की नीयत पर जनता का गुस्सा
परिवहन विभाग की नई नीति
जनता की सजगता ही सबसे बड़ी निगरानी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
शराबी परिवहन निरीक्षक | Drunk Transport Inspector | seoni | MP News | Madhya Pradesh(Illegal Recovery)
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA