मंडला में RTO अफसर पर ट्रक ड्राइवर ने बरसा दी चप्पलें, अवैध वसूली का लगाया आरोप
Rohit Sahu | Published:
MP news rto officer
मंडला में एक ट्रक ड्राइवर ने अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए आरटीओ अफसर को चप्पल से पीट दिया। ड्राइवर ने ट्रक अड़ा कर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
MP News:मंडला में एक ट्रक ड्राइवर ने आरटीओ उड़नदस्ता प्रभारी को चप्पलों से पीट दिया। मामले का वीडियो सोमवार को सामने आया है। अफसर ने ड्राइवर को डंडे से मारने की कोशिश की, जिसके जवाब में ड्राइवर ने अपनी चप्पल से आरटीओ अफसर की पिटाई कर दी। ड्राइवर RTO अफसर पर अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं।
घटना के बाद आक्रोशित ट्रक ड्राइवर ने अपना ट्रक सड़क के बीच में अड़ा दिया। इसके बाद हाईवे पर लंबी कतार लगाई गई। करीब तीन घंटे तक वहान फंसे रहे।
जब मामला और बढ़ने लगा तो किसी ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी हेमंत बावरिया ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस की समझाइश के बाद ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी के कागजात दिखाए और ट्रक हटाने को तैयार हुआ।
यह भी पढ़ें..सुलझ गई 160 साल पुरानी पहेली… मटर का रहस्य जो बाद में विज्ञान की सबसे बड़ी खोजों में से एक बन गया
थाना प्रभारी हेमंत बावरिया के मुताबिक, दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। किसी ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद घटना ने तूल पकड़ लिया है और विभागीय स्तर पर कार्रवाई हो सकती है।
यह भी पढ़ें...न टोल पर ई कलेक्शन, न ई-पेमेंट, एमपी के इन टोल प्लाजा पर चल रही कैश की मनमानी वसूली
thesootr links
अफसर ने मोबाइल छीनने की भी कोशिश
घटना रविवार की है जिसका वीडियो सोमवार को सामने आया है। एक युवक ने पूरी वारदात का मोबाइल से वीडियो बना लिया था, जिसमें ड्राइवर आरटीओ स्टाफ पर अवैध वसूली का आरोप लगाते दिखा। जैसे ही आरटीओ आरक्षक ने वीडियो बनते देखा, उसने युवक का मोबाइल छीनने की कोशिश की।
ट्रक से लगाया जाम, तीन घंटे फंसी रहे 500 वाहन
पुलिस की समझाइश के बाद हटाया ट्रक
यह भी पढ़ें..सुलझ गई 160 साल पुरानी पहेली… मटर का रहस्य जो बाद में विज्ञान की सबसे बड़ी खोजों में से एक बन गया
दोनों में से किसी न नहीं की शिकायत
यह भी पढ़ें...न टोल पर ई कलेक्शन, न ई-पेमेंट, एमपी के इन टोल प्लाजा पर चल रही कैश की मनमानी वसूली
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
पहले हाथ जोड़कर किया नमन, फिर डेढ़ किलो चांदी का छत्र-सिंहासन चुराकर फरार हुआ चोर
By Jyoti Mahender Bhardwaj
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाड़ली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav