बंसल ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, सड़क में घटिया लोहा लगाया... EOW में शिकायत

Vikram Jain | Sept 25, 2024, 22:09 IST
Share
Bansal Group accused us inferior iron road construction work
Bansal Group accused us inferior iron road construction work

बंसल ग्रुप पर NHAI के तहत सड़क निर्माण कार्यों में घटिया गुणवत्ता वाले लोहे के उपयोग का आरोप लगा है। इस मामले में 23 सितंबर को ईओडब्ल्यू में सबूतों सहित शिकायत दर्ज कराई गई है। EOW मामले की जांच कर आगे निर्णय लेगा।

BHOPAL. राजधानी भोपाल का बंसल ग्रुप एक बार फिर चर्चाओं में है। पहले CBI द्वारा रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई के बाद अब आर्थिक अपराध शाखा (EOW) में शिकायत की गई है। बंसल ग्रुप पर NHAI के तहत सड़क निर्माण कार्यों में घटिया गुणवत्ता वाले लोहे के उपयोग का आरोप लगा है। इस मामले में 23 सितंबर को ईओडब्ल्यू में सबूतों सहित शिकायत दर्ज कराई गई है। EOW मामले की जांच कर आगे निर्णय लेगा।

बंसल ग्रुप की कंपनी "कंस्ट्रक्शन वर्क्स लिमिटेड" को मध्य प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से कई सड़क निर्माण के ठेके मिले थे, जिनमें विदिशा-हिनौतिया और मोरी-कोरी मार्ग के प्रोजेक्ट शामिल हैं। ये दोनों ठेके लगभग एक हजार करोड़ रुपए के हैं। इन प्रोजेक्ट्स में घटिया गुणवत्ता का सरिया (लोहे की छड़ें) उपयोग किए जाने की शिकायतें आई थीं, इसके आधार पर ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की।

पहले भी विवादों में घिरे थे बंसल

पिछले दिनों बंसल ग्रुप के अनिल बंसल और कुणाल बंसल को CBI ने रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी रेलवे परियोजनाओं से संबंधित थी, जिनमें रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का विकास शामिल है। दोनों निदेशक फिलहाल जमानत पर रिहा हैं।

NHAI ने भी जारी किया नोटिस

इस मामले में NHAI ने बंसल समूह को नोटिस जारी किया है। साथ ही कंसल्टेंट कंपनी ने भी गुणवत्ता को लेकर नोटिस दिया है। इसके बावजूद, बंसल समूह द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते EOW में शिकायत दर्ज की गई। अब EOW द्वारा इस मामले की गंभीर जांच की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • भोपाल न्यूज
  • EOW
  • बंसल ग्रुप भोपाल
  • आर्थिक अपराध शाखा का एक्शन
  • Bansal Group
  • भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
  • आर्थिक अपराध शाखा
  • Bansal Group EOW
  • बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स लिमिटेड
  • बंसल ग्रुप पर आरोप
  • सड़क निर्माण में घटिया लोहे का इस्तेमाल
  • Bansal Group EOW action
  • बंसल ग्रुप पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा