विधायक कमलेश्वर डोडियार से मारपीट, शराब की गाड़ी रोकने पर बवाल, गला दबाने का लगाया आरोप

Raj Singh | Feb 19, 2025, 08:03 IST
Share
BAP MLA KAMLESEWAR
BAP MLA KAMLESEWAR

रतलाम जिले के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 18 फरवरी की रात एक बार फिर से शराब से भरी एक गाड़ी को पकड़ा। शराब की गाड़ी पकड़ने के दौरान उनके साथ मारपीट हुई। साथ ही डोडियार ने गला दबाने का भी आरोप लगाया।

आमीन हुसैन @ रतलाम

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मंगलवार ( 18 फरवरी ) रात फिर से एक शराब से भरी गाड़ी को पकड़ा, जिसके बाद विवाद पैदा हो गया। विधायक ने आरोप लगाया कि उनके साथ मारपीट की गई और उनका गला दबाने की कोशिश भी की गई। इस विवाद के बाद गाड़ी के ड्राइवर ने भी विधायक और उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। बता दें कि यह मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र के छावनी छोड़िया गांव के पास का है। कुछ दिनों पहले भी डोडियार ने शराब से भरी गाड़ी को पकड़ा था।

गाड़ी रोकने के दौरान हुआ विवाद

विधायक ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी को रोका। जब ड्राइवर से पूछताछ की गई, तो विवाद बढ़ गया और विधायक और उनके साथियों ने ड्राइवर के साथ मारपीट की। इस दौरान विधायक भी धक्का-मुक्की और मारपीट का शिकार हुए। घटना के बाद, विधायक ने बाजना पुलिस को सूचना दी, लेकिन मामला शिवगढ़ थाना क्षेत्र का होने के कारण पुलिस लौट गई।

पुलिस की जांच और मेडिकल जांच

मामला बढ़ने के बाद, दोनों पक्ष शिवगढ़ थाने पहुंचे। विधायक डोडियार ने शिवगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल जांच के लिए भी रुकते हुए अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इस दौरान, ड्राइवर और क्लीनर भी थाने में मौजूद रहे। रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया भी मौके पर पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने खुद पकड़ा अवैध शराब से भरा वाहन, तस्कर गिरफ्तार

विधायक ने बताया शराब विरोधी अभियान का हिस्सा

विधायक ने अपनी ओर से जारी वीडियो में कहा कि वह पिछले 6-7 दिनों से अवैध शराब के खिलाफ काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई हो रही है, जिसे रोकने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और शासन के अधिकारियों को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि इस रात भी वह अवैध शराब की सप्लाई को रोकने के लिए अभियान चला रहे थे, जब यह घटना घटित हुई।

DODIYAR
DODIYAR

विधायक कमलेश्वर डोडियार को मिली जमानत, वापस लौटे सैलाना

शराब की गाड़ी का परमिट भी था

वहीं जांच में पता चला कि जिस पिकअप गाड़ी को पकड़ा गया था, उसमें 130 पेटी अंग्रेजी शराब थी। यह शराब जावरा के सरकारी वेयर हाउस से बाजना के केलकच्छ जा रही थी और उसके पास वैध परमिट भी था। पुलिस देर रात तक मामले की जांच में जुटी रही।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP
  • रतलाम समाचार
  • कमलेश्वर डोडियार
  • BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार
  • रतलाम पुलिस
  • मध्य प्रदेश समाचार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग