विधायक कमलेश्वर डोडियार ने खुद पकड़ा अवैध शराब से भरा वाहन, तस्कर गिरफ्तार
Ravi Singh | Feb 12, 2025, 23:32 IST
MLA Kamleshwar Dodiyar caught illegal liquor
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने अवैध शराब से भरा वाहन पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने चालक और क्लीनर को पकड़ लिया, जबकि पुलिस ने 16 पेटी शराब जब्त की।
आमीन हुसैन, Ratlam : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार ने खुद अवैध शराब की पेटियों से भरा वाहन पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बुधवार को विधायक कमलेश्वर डोडियार को रावटी क्षेत्र से अवैध शराब की पेटियों से भरे वाहन के गुजरने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने खुद अवैध शराब से भरे वाहन का पीछा किया और वाहन में सवार एक युवक को भी पकड़ लिया।
अवैध शराब से भरे वाहन को पकड़ने के बाद विधायक मौके पर ही बैठे रहे और पुलिस के पहुंचने पर वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया। सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बताया उन्हें बुधवार को सूचना मिली कि रावटी थाना क्षेत्र के भूतपाड़ा खेड़ी रोड़ पर अवैद्य शराब से भरा वाहन जा रहा है। उसका पीछा किया तो वाहन चालक गाड़ी भगाने लगा लेकिन कुछ देर बाद गाड़ी सड़क किनारे खड़ा कर ड्राइवर और क्लीनर जंगल की तरफ भागने लगे।
ये खबर भी पढ़ें...
विधानसभा कैंपस में धरने पर बैठे कमलेश्वर डोडियार, इस घटना से हैं नाराज
सोशल मीडिया पर अवैध शराब सप्लाई का प्रचार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इसके बाद हमने दौड़कर पीछा कर पकड़ा और फिर एसपी को सूचना दी। इसके बाद रावटी थाने से पुलिस पहुंची और वाहन जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मौके पर आने तक विधायक डोडियार वहीं बैठे रहे।
रावटी थाना प्रभारी जेपी चौहान का कहना है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। गाड़ी में 16 पेटी अवैध शराब थी। इसमें देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर भरी हुई थी। सारी शराब जब्त कर ली गई और दोनों आरोपी देवेंद्र पुत्र रमेशचंद्र और अरविंद पुत्र नाथू को हिरासत में ले लिया गया है। ये दोनों रावटी क्षेत्र के रहने वाले हैं।
पुलिस के हवाले किया वाहन
ये खबर भी पढ़ें...
विधानसभा कैंपस में धरने पर बैठे कमलेश्वर डोडियार, इस घटना से हैं नाराज
सोशल मीडिया पर अवैध शराब सप्लाई का प्रचार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
पुलिस के आने तक बैठे रहे डोडियार
16 पेटी अवैध शराब
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava