विधानसभा कैंपस में धरने पर बैठे कमलेश्वर डोडियार, इस घटना से हैं नाराज

Sanjay Sharma | Dec 18, 2024, 16:15 IST
Share
MLA Kamleshwar Dodiyar
MLA Kamleshwar Dodiyar

कमलेश्वर डोडियार सैलाना जिले से विधायक हैं। वे बीते दिनों वे उपचाररत स्थानीय लोगों से मिलने सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान वे पर्ची लेकर अपना इलाज कराने डॉक्टर के पास गए थे। अस्पताल में डॉक्टर और विधायक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा कैंपस में आदिवासी विधायक कमलेश्वर डोडियार बुधवार को गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा से विधायक डोडियार सरकारी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा अभद्रता करने के मामले पर सदन में चर्चा और सरकार द्वारा डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विधायक विधानसभा परिसर में सुनवाई न होने पर रातभर गांधी प्रतिमा के नीचे मौन धरने पर बैठे रहने की घोषणा कर चुके हैं।

विधायक डोडियार बोले- जिस डॉक्टर ने गालियां दीं, वो स्पीकर का रिश्तेदार

क्या हुआ था विवाद

कमलेश्वर डोडियार सैलाना जिले से विधायक हैं। वे बीते दिनों वे उपचाररत स्थानीय लोगों से मिलने सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान वे पर्ची लेकर अपना इलाज कराने डॉक्टर के पास गए थे। अस्पताल में डॉक्टर और विधायक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

विधायक का आरोप है कि सरकारी डॉक्टर ने अभद्रता करते हुए उनका अपमान किया है। डॉक्टर की ऊंची पहुंच है। वे विधानसभा अध्यक्ष के रिश्तेदार हैं, इसी वजह से उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वे सरकार से डॉक्टर के निलंबन की मांग कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि का सार्वजनिक अपमान करने के इस मामले को वे विधानसभा में उठाना चाहते थे लेकिन चर्चा से पहले ही उन्हें रोक दिया गया।
विधायक डोडियार के बिगड़े बोल, कलेक्टर को बोले- तेरे बाप का राज है क्या

धरने पर विधायक कमलेश्वर डोडियार

गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठे आदिवासी विधायक कमलेश्वर डोडियार बुधवार को दिनभर मौन रहे। उनके मौन रहने की स्थिति में उनके साथी कार्यकर्ताओं का कहना था कि आदिवासी जनप्रतिनिधि की बात सुनी नहीं जा रही है। इसी वजह से विधायक होने के बाद भी डोडियार को धरना देना पड़‍ रहा है। क्षेत्र में भी सरकारी अधिकारी आदिवासी समुदाय की अनदेखी कर रहे हैं। इस पर सरकार को ऐसे अफसरों पर कार्रवाई करना चाहिए। जिस डॉक्टर ने विधायक का अपमान किया है उसकी चर्चा सदन में क्यों नहीं कराई जा रही है। सरकार को जवाब देना चाहिए क्यों ऐसे डॉक्टर को बचाया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • विधायक कमलेश्वर डोडियार
  • बीएपी विधायक कमलेश्वर डोडियार
  • मध्य प्रदेश
  • BAP विधायक कमलेश्वर डोडियार
  • एमपी विधानसभा
  • एमपी हिंदी न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari