सोशल मीडिया पर अवैध शराब सप्लाई का प्रचार, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Neel Tiwari | Feb 04, 2025, 18:06 IST
jabalpur illegal liquor smuggling police inactivity
जबलपुर में अवैध शराब की सप्लाई के वायरल वीडियो और पुलिस की निष्क्रियता ने अपराधियों के हौसले को और बढ़ा दिया है। हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपराधी खुलेआम शराब की तस्करी कर रहे हैं।
जबलपुर में डायल हंड्रेड के चालक पर चाकू से हमला की घटना के बाद अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें अपराधी अवैध शराब की सप्लाई का सोशल मीडिया में प्रचार करते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना यही दर्शा रही है कि जबलपुर में अपराधियों को पुलिसिया खौफ नहीं रह गया है। लेकिन कुछ दिन पहले इसी थाना अंतर्गत गुंडा निगरानी की बात कह कर पुलिस के द्वारा नाबालिग को पीटे जाने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें पुराने आपराधिक रिकार्ड के लोगों के द्वारा इस प्रकार का काम करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
जबलपुर में अवैध गतिविधियों और अवैध शराब बिक्री किए जाने के मामले लगातार उजागर हो रहे हैं, जिसमें सोशल मीडिया पर उनका वीडियो बनाकर डाला जाना पुलिस को सरेराह चुनौती देना है ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें किसी साहिल नामदेव नाम के व्यक्ति के इंस्टाग्राम पेज पर मौजूद वीडियो में एक स्कूटी में सीट के नीचे मौजूद डिग्गी में शराब के क्वार्टर रखे जा रहे हैं, और उनकी सप्लाई की जा रही है। जो शहर में अवैध शराब बिक्री किए जाने का सबूत है। लेकिन अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि खुलेआम इस प्रकार की वीडियो को अपलोड करने में उन्हें किसी का डर नहीं है साथ ही यह वीडियो सुस्त पुलिस प्रशासन की कार्य प्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर में बेखौफ अपराधी, डायल 100 के ड्राइवर पर हमला, बदमाश ने मारा चाकू
इंस्टाग्राम पर जो वीडियो तेजी से वायरल हो रही है वह वीडियो भी जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यह वही क्षेत्र है जहां बीते दिनों पुलिस के द्वारा गुंडा निगरानी के बात कह कर एक नाबालिग को बेरहमी से मारते हुए बेहोश करने का और उसे सड़क पर मारते हुए थाने ले जाने का सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ था जिसमें पुलिस ने बताया था कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर क्षेत्र में गुंडा निगरानी का काम किया जा रहा है। लेकिन सवाल यहां यह खड़ा हो रहा है कि अगर गुंडा निगरानी हो ही रही है तो आदतन अपराधियों के द्वारा सारे आम शराब तस्करी का वीडियो कैसे वायरल किया जा रहा है। क्या उन्हें पुलिसिया कार्रवाई का कोई भी खौफ नहीं है।
ये खबर भी पढ़ें... 2 भाइयों ने चुराए पैसों से कराया मां की आंख का ऑपरेशन, व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा
जबलपुर शहर में यह कोई पहला मामला नहीं है जहां सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर पुलिस को खुलेआम चुनौती दी जा रही हो। इससे पहले भी मदन महल थाना क्षेत्र अंतर्गत चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों के द्वारा पुलिस को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकी दी गई कि "पकड़ सको तो पकड़ लो" इसके अलावा एक और मामले में माढ़ोताल थाना क्षेत्र में दो पक्षों में हुए गैंगवार में अपने साथी की मौत का बदला लेने की धमकी दिए जाने का भी वीडियो वायरल हुआ था। कहीं ना कहीं इस प्रकार के वीडियो अपराधियों के हौसलों में इजाफा और पुलिस की लाचारी को बयां कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें... वॉट्सऐप स्टेटस से चोरी का खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया है कि कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी के माध्यम से वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कुछ लोगों के द्वारा बाइक पर अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है।जिसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस के द्वारा इस मामले के आरोपी विक्की लोधी और साहिल को गिरफ्तार किया गया है दोनों आरोपियों पर पूर्व में भी मारपीट और अवैध शराब बिक्री किए जाने के मामले दर्ज हैं, साथ ही बताया कि आरोपियों के पास से अवैध शराब जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
ये खबर भी पढ़ें... ऑटो की चोरी बनी जान की दुश्मन, हादसे में चोर की मौत, जानें पूरा मामला
शराब तस्करी की वीडियो हुआ वायरल
ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर में बेखौफ अपराधी, डायल 100 के ड्राइवर पर हमला, बदमाश ने मारा चाकू
गुंडा निगरानी के नाम पर पिटाई
ये खबर भी पढ़ें... 2 भाइयों ने चुराए पैसों से कराया मां की आंख का ऑपरेशन, व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा
सोशल मीडिया बना पुलिस को चुनौती देने का जरिया
ये खबर भी पढ़ें... वॉट्सऐप स्टेटस से चोरी का खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
मामले को संज्ञान में लेकर की गई गिरफ्तारी
ये खबर भी पढ़ें... ऑटो की चोरी बनी जान की दुश्मन, हादसे में चोर की मौत, जानें पूरा मामला
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
By Ashish Bhardwaj