2 भाइयों ने चुराए पैसों से कराया मां की आंख का ऑपरेशन, व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा
Vikram Jain | Feb 04, 2025, 02:07 IST
Sheopur theft case two vicious thieves arrested
श्योपुर पुलिस ने व्यापारी के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा है। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों चोर सगे भाई हैं, उन्होंने चोरी के रूपयों से मां की आंखों का ऑपरेशन कराया था।
मध्य प्रदेश के श्योपुर में पुलिस ने चोरी के मामले में खुलासा किया है। पुलिस ने किराना व्यापारी के घर में हुई साढ़े 19 लाख रुपए की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े चोर सगे भाई हैं और श्योपुर के रहने वाले हैं। इन चोरों ने चोरी के पैसों से ऐश करने के साथ ही अपनी मां की आंखों का ऑपरेशन कराया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 8 लाख रुपए का माल बरामद किया है। ये शातिर चोर महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे।
श्योपुर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर की ब्लॉक कॉलोनी निवासी व्यापारी दिनेश कुमार बंसल 9 जनवरी को परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में गए हुए थे। जब परिवार के लोग 12 जनवरी को घर लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था। घटना को लेकर दिनेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी आलमारी से 18 लाख रुपए कैश और डेढ़ किलो चांदी के सिक्के चोरी हो गए है। मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
ये खबर भी पढ़ें...
मोमोज खरीदना पड़ा महंगा, चोरों ने स्कूटी की डिक्की से उड़ाए ढाई लाख रुपए
मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि, घटना के दिन घना कोहरा होने के कारण अधिकांश कैमरों में चोर नहीं दिखाई दिए। फिर भी पुलिस ने साइबर सेल की मदद से दो आरोपियों, चमन चौरसिया और उसके भाई अंकुश चौरसिया को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली।
ये खबर भी पढ़ें...
ऑटो की चोरी बनी जान की दुश्मन, हादसे में चोर की मौत, जानें पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, चोरों ने घटना को अंजाम देने से पहले अपने मोबाइल को पांच घंटे तक स्विच ऑफ कर दिया था, ताकि किसी भी तरह का सुराग न मिले। चोरी के बाद वे अपनी मौसी के घर कोटा में ठहरे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने इनसे और घटनाओं के बारे में पूछताछ की। आरोपियों के खिलाफ पहले से ही गुमानपुरा कोटा थाने में नकबजनी और चोरी के मामलों में दर्ज आरोप थे।
ये खबर भी पढ़ें...
वॉट्सऐप स्टेटस से चोरी का खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि चोरी के पैसों से उन्होंने बाहर होटलों में ऐश की थी। इसके अलावा, चोरी के पैसों से उनकी मां का आंखों का ऑपरेशन भी कराया गया था। इसके अलावा, चमन और अंकुश ने चोरी के पैसों से कोटा और सवाई माधोपुर में महंगे शोरूम से सोने-चांदी की चेन और अंगूठी खरीदी। आरोपियों ने 40 हजार रुपये का महंगा मोबाइल भी खरीदा था। बचे हुए पैसे से एक भाई चमन शादी कर घर बसाना चाहता था।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों से 3 लाख 86 हजार 35 रुपए कैश, सोने के जेवर कीमती 4 लाख रुपए, 40 हजार रुपए कीमत का मोबाइल, और चांदी के सिक्के जिसकी कीमत 25 हजार रुपए थी, कुल मिलाकर करीबन 8 लाख 50 हजार रुपए का माल बरामद किया है।
ये खबर भी पढ़ें...
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बंगले में चोरी, दिल्ली गए थे छुट्टी पर
जानें पूरा मामला
ये खबर भी पढ़ें...
मोमोज खरीदना पड़ा महंगा, चोरों ने स्कूटी की डिक्की से उड़ाए ढाई लाख रुपए
कोटा से हुई आरोपियों की गिरफ्तारी
ये खबर भी पढ़ें...
ऑटो की चोरी बनी जान की दुश्मन, हादसे में चोर की मौत, जानें पूरा मामला
चोरी के बाद मौसी के घर में ठहरे हुए थे चोर
ये खबर भी पढ़ें...
वॉट्सऐप स्टेटस से चोरी का खुलासा, नौकरानी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
चोरी के पैसों से ऐश और मां का इलाज
चोरी का बचा हुआ माल बरामद
ये खबर भी पढ़ें...
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के बंगले में चोरी, दिल्ली गए थे छुट्टी पर
बैंक खातों पर डिजिटल निगरानी : लाखों के ऑनलाइन लेनदेन पर सख्त एक्शन, खाता चालू कराने लगाने पड़ रहे हैं महीनों चक्कर
By Umeshwari Baghel
एमपी शिक्षक भर्ती में फिर जगी पदवृद्धि की उम्मीद, 20 दिसंबर की TET से पहले मिलेगी खुशखबरी?
By Aman Vaishnav
राजस्थान में निवेश और रोजगार के बड़े-बड़े दावे, लेकिन उद्योग से भर्ती संस्थानों तक कई बड़े पद खाली
By Raghvendra Singh Rathore
बरगी क्रूज हादसा: 13 मौतों की जांच में 2 महीने की और मोहलत, 9 जनवरी तक आएगी रिपोर्ट
By Arohi Raj
रिश्वत लेने में पटवारी सबसे आगे, अभी तक नौ पकड़े गए, घूसखोरी में नंबर दो पर पुलिस विभाग
By Sanjay Gupta
फर्जी कोर्ट आदेश से 129 वेबसाइट ब्लॉक! नकली QR कोड और ईमेल से सरकार को लगाया चूना, राजस्थान में FIR की तैयारी
By Jageshwar Prasad
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में गेस्ट फैकल्टी भर्ती, 30 हजार तक मानदेय; बिना इंटरव्यू होगा चयन
By Ashish Bhardwaj