इंदौर बार एसोसिएशन में 68% हुआ मतदान, यादव पहली बार अध्यक्ष तो बिरथरे चौथी बार बने सचिव
Vishwanath Singh | Apr 16, 2025, 09:43 IST
The Sootr
इंदौर बार एसोसिएशन के चुनाव में सुबह 11 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो कि शाम 4.30 बजे तक चली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं ने वोटिंग की। वोट डालने के लिए उनकी लंबी कतारें दिनभर देखने को मिलीं।
इंदौर बार एसोसिएशन के चुनाव में दिनभर चली गहमागहमी के बाद देर रात चुनाव परिणाम घोषित किए गए। इसमें लखनलाल यादव अध्यक्ष तो कपिल बिरथरे सचिव चुने गए। इसमें खास बात यह रही कि यादव पहली बार अध्यक्ष बने हैं, जबकि बिरथरे का यह चौथा मौका था, जबकि सचिव के पद पर काबिज हुए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक बाफना ने परिणामों की घोषण देर रात की। कुल 4739 मतदाताओं में से 3253 ने ही वोट दिया। हालांकि कार्यकारिणी के 6 पदों पर मतणना देर रात तक जारी रही। इसके चलते बुधवार को उसके परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इंदौर बार एसोसिएशन के चुनाव में सुबह 11 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो कि शाम 4.30 बजे तक चली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला मतदाताओं ने वोटिंग की। वोट डालने के लिए उनकी लंबी कतारें दिनभर देखने को मिलीं। वहीं, पुरूष मतदाताओं में भी इस बार वोट डालने को लेकर खासा रुझान देखने को मिला। दोपहर 3 बजे तक तो दो हजार के लगभग ही वोट डले थे।
यह खबर भी पढ़ें...विधायक गोलू, मेंदोला जा रहे थे देवास माता मंदिर, फिर BJP दफ्तर में हुई बंद कमरे में बैठक
एसोसिएशन के चुनाव परिणाम जब मंगलवार की देर रात को जारी किए गए तो ढ़ोल–ढमाकों के साथ हार–फूल मालाएं पहनाकर निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान का प्रतिशत ज्यादा रहा है। पिछली बार 66 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन इस बार 68 प्रतिशत से कुछ ज्यादा रहा है। मतदान के करीब डेढ़ घंटे के बाद मतगणना शुरु हुई।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर हुकुमचंद मिल की जमीन पर लगे 5000 पेड़ संकट में, हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट में यह कटेंगे
यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh में कोचिंग संचालक और शिक्षा माफिया का खेल | डमी स्कूल का करोड़ों का कारोबार
चुनाव के चलते कोर्ट परिसर में वकीलों की भारी भीड़ देखने को मिली। वहीं, प्रवेश द्वार पर पुलिस जवान भी सुरक्षा की दृष्टि से डटे रहे। रात 8 बजे से रूझान आने शुरू हो गए थे और रात 10 बजे तक अधिकांश प्रमुख पदों पर विजयी उम्मीदवारों की स्थिति साफ होने लग गई थी, लेकिन विजयी उम्मीदवारों की सूची देर रात जारी की गई। हालांकि कार्यकारिणी के 6 पदों पर मतगणना देर रात तक जारी रही। अब उसकी घोषणा की जानी है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में अजाक्स को कार्यालय के लिए मिला सरकारी बंगला, खुल गई कचौड़ी-समोसे की दुकान
महिला मतदाताओं की दिखी ज्यादा भीड़
यह खबर भी पढ़ें...विधायक गोलू, मेंदोला जा रहे थे देवास माता मंदिर, फिर BJP दफ्तर में हुई बंद कमरे में बैठक
कोर्ट परिसर में बजे ढ़ोल
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर हुकुमचंद मिल की जमीन पर लगे 5000 पेड़ संकट में, हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्ट में यह कटेंगे
ये रहे विजेता
10 बजे तक साफ हो गई थी स्थिति
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में अजाक्स को कार्यालय के लिए मिला सरकारी बंगला, खुल गई कचौड़ी-समोसे की दुकान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari