बरगी क्रूज हादसा: कोर्ट का बड़ा एक्शन, चालक-क्रू मेंबर्स पर FIR के आदेश, 2 दिन में रिपोर्ट तलब

Neel Tiwari | May 05, 2026, 19:32 IST
Share
bargi-cruise-accident-court-order-fir-crew-members
Photograph: (the sootr)

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसे के बाद कोर्ट ने चालक और क्रू मेंबर्स के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस से 2 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है।

News in short

  • JMFC कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेकर FIR के आदेश दिए।
  • चालक पर यात्रियों को छोड़कर भागने का गंभीर आरोप।
  • BNS की धारा 106 और 110 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश।
  • पुलिस को 2 दिन में जांच शुरू कर रिपोर्ट देने का आदेश।
  • हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, कई सवाल खड़े।

Intro

जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए चालक और क्रू सदस्यों पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि यात्रियों को डूबता छोड़कर भागना गंभीर अपराध है। पुलिस को 2 दिन में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया है।

बरगी डैम हादसा: कोर्ट ने लिया स्वत संज्ञान, अब कार्रवाई तय

जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे को लेकर जबलपुर जिला अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए चालक और अन्य क्रू सदस्यों के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

67999d1f-763
67999d1f-763

चालक पर गंभीर आरोप, कोर्ट की तीखी टिप्पणी

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि क्रूज चालक पूरी स्थिति से वाकिफ था, इसके बावजूद उसने यात्रियों को डूबता हुआ छोड़ दिया और खुद बच निकला। कोर्ट ने इसे न केवल लापरवाही बल्कि संवेदनहीनता और आपराधिक कृत्य बताया। कोर्ट ने साफ कहा कि ऐसी हरकत समाज के लिए खतरनाक संकेत है।

इन धाराओं में मामला दर्ज करने के निर्देश

कोर्ट ने पुलिस को भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 106 (लापरवाही से मृत्यु) और धारा 110 (अपराधिक मानव वध का प्रयास) के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। अदालत का मानना है कि इस तरह की लापरवाही सीधे तौर पर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ है।

पुलिस को 2 दिन का अल्टीमेटम

कोर्ट ने बरगी थाना प्रभारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि 2 कार्यदिवस के भीतर FIR दर्ज कर जांच शुरू की जाए और इसकी रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए। कोर्ट ने चेतावनी दी कि देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बचाव करने वालों की सराहना

जहां एक ओर कोर्ट ने चालक दल की भूमिका पर सवाल उठाए, वहीं दूसरी ओर उन लोगों की सराहना की जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर यात्रियों को बचाने का प्रयास किया। अदालत ने इसे मानवता का सच्चा उदाहरण बताया।

30 अप्रैल 2026 की शाम बरगी डैम में एक क्रूज अचानक पलट गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 13 लोगों की डूबने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि क्रूज को लापरवाही से चलाया जा रहा था, जो हादसे की मुख्य वजह बना।

हालांकि, कोर्ट के द्वारा इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद इसकी जांच कोर्ट की निगरानी में रहेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि अब कार्यवाही की जद में ड्राइवर और टिकट कलेक्टर जैसे छोटे कर्मचारियों के अलावा बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है।

यह खबरें भी पढ़ें...

जबलपुर क्रूज हादसा: बिना बीमा और मंजूरी के चल रही थी मौत की सवारी, जांच में खुलासा

जबलपुर क्रूज हादसे में बची महिला ने उठाए सिस्टम पर सवाल, बोलीं- दवा देने से पहले थमा दिया बिल

जबलपुर क्रूज हादसा: दो शव और दो जीवित सदस्य विशेष विमान से त्रिची रवाना, लापता लोगों का इंतजार अभी भी

सीहोर के 'लोकल टाइटैनिक' पर खतरों भरा सफर : प्रशासन को जबलपुर जैसे बड़े हादसे का इंतजार?

Tags:
  • जबलपुर
  • भारतीय न्याय संहिता
  • जिला अदालत
  • बरगी डैम
  • बरगी डैम हादसा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती