BCLL बस ड्राइवरों की हड़ताल, सैलरी और PF को लेकर भड़के, यात्री हो रहे परेशान

वेतन और पीएफ की मांग को लेकर BCLL बस ड्राइवर और कंडक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे भोपाल के 12 बस रूट प्रभावित हुए हैं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

author-image
Rohit Sahu
New Update
bhopal bus closed
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

MP News:मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीसीएलएल (भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड) की बसें कई रूट्स पर बंद हैं। दरअसल बस ड्राइवर और कंडक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल का असर आम लोगों पर हो रहा है। शहर की परिवहन व्यवस्था पर इसका साफ देखा जा रहा है। 

सैलरी और ग्रेच्युटी नहीं मिलने से भड़के कर्मचारी

कंपनी के बागसेवनिया डिपो से हड़ताल की शुरुआत हुई। कर्मचारियों ने बीसीएलएल प्रबंधन और बस ऑपरेटर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हड़ताल पर उतरे ड्राइवर और कंडक्टरों की सबसे बड़ी मांग सैलरी और ग्रेजुएटी फंड को लेकर है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से सैलरी की अनियमितता और जीएफ (ग्रेजुएटी फंड) न मिलने से परेशान हैं। प्रबंधन से कई बार शिकायत के बावजूद उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया।

ड्राइवरों की ये हैं मांग 

ड्राइवरों और कंडक्टरों ने साफ कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, वे अपनी सेवाएं नहीं देंगे। कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार वादा करने के बावजूद कंपनी सैलरी और PF की राशि समय पर नहीं देती। इसलिए अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी जबतक सैलरी नहीं देगी हम काम पर नहीं लौटेंगे।

यह भी पढ़ें...3 करोड़ से बनेगा भोपाल में देश का पहला यूनानी हम्माम, बाथ थेरेपी से दूर होगा मोटापा

12 रूट पर नहीं चली बसें, यात्री हुए परेशान

BCLL (Bhopal City link Limited) के बस ड्राइवरों की हड़ताल की वजह से शहर के 12 प्रमुख रूटों पर बसें बंद रहीं। रोजाना इन रूटों से हजारों लोग ट्रेवल करते हैं। सोमवार को बस बंद होने के कारण परेशान नजर आए। कई यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें...बस में नर्स ने की युवक से मारपीट, भड़के लोगों ने किया दमोह में थाने का घेराव, बर्खास्तगी की मांग

लोग बोले: बिना सूचना के बसें बंद, बढ़ी दिक्कत

सुबह ऑफिस और स्कूल जाने वालों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बस सेवाएं रोक दी गईं, जिससे सुबह के समय काफी अव्यवस्था फैल गई।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

BCCL | bus driver | भोपाल में हड़ताल | MP News | Bhopa

MP News Bhopal बीसीएलएल भोपाल में हड़ताल बस bus driver बस ड्राइवर BCCL