वाह मुलताई पुलिस : पहले करवाई शादी फिर पति पर रेप की एफआईआर
Pratibha ranaa | Jul 08, 2024, 12:30 IST
Betul Multai police
बैतूल में एक दुष्कर्म पीड़िता थाने में एफआईआर करवाने के लिए सुबह से शाम तक बैठी रही, लेकिन उसकी एफआईआर पुलिस ने दर्ज नहीं की। थाने के टीआई सहित पूरा स्टाफ सड़क पर डांस करने में बिजी था।
बैतूल के मुलताई थाने से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है। यहां एफआईआर दर्ज करवाने थाने पहुंची दुष्कर्म पीड़िता सुबह से शाम तक पुलिस का इंतजार करती रही, लेकिन पुलिस कर्मी थाने से नदारद रहे। बाद में मामले ने जब तूल पकड़ा तो पुलिस एफआईआर दर्ज करने की जगह पीड़ित महिला और आरोपी पक्ष के मध्य कथित रूप से थाने में ही समझौता करवा देती है। पुलिस पीड़िता और आरोपी की शादी करवा देती है।
शादी के चौथे दिन यानी 6 जुलाई को महिला मीडियाकर्मियों को फोन करती है और बताती है कि उसकी जान को खतरा है। पुलिस ने गलत तरीके से उसकी शादी करवा दी। इसके बाद उच अधिकारियों तक मामला पहुंचता है और फिर एएसपी मुलताई पहुंचती है।
जानकारी के मुताबिक मुलताई थाने में दुष्कर्म पीड़िता थाने में एफआईआर करवाने पहुंची थी। वह सुबह से शाम तक बैठी रही, लेकिन उसकी एफआईआर पुलिस ने दर्ज नहीं की। ऐसा इसलिए क्योंकि थाने के टीआई सहित पूरा स्टाफ सड़क पर डांस करने में बिजी था। उस दिन मुलताई के एसडीओपी एसपी सिंह रिटायर हुए थे, इसलिए मुलताई थाने में उनकी विदाई पार्टी थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
अगले दिन जब महिला के इस मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने तब भी मामले की एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने पीड़ित महिला और आरोपी पक्ष का समझौता करवाकर उनकी शादी करवा दी। शादी के चौथे दिन 6 जुलाई को महिला पुलिस को बताती है कि उसकी जान को खतरा है। पुलिस ने बरगला कर और गलत तरीके से उसकी शादी करवा दी है। इसके बाद ये मामला उच अधिकारियों तक मामला पहुंचता है।
7 जुलाई को हुई जांच- पड़ताल में पता चलता है कि मुलताई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 450,376 धारा 323,506 भादवि के तहत केस दर्ज किया है। ये पूरा मामला सामने आने के बाद पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे है। पुलिस ने इस मामले को मनवानी तरीके से डील की कोशिश की है। किसी भी प्रक्रिया में पुलिस को यह अधिकार ही नहीं है कि दुख से संगीन आरोप और पड़िता के मध्य समझौता करवाएं।
![pratibha rana]()
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
शादी के चौथे दिन यानी 6 जुलाई को महिला मीडियाकर्मियों को फोन करती है और बताती है कि उसकी जान को खतरा है। पुलिस ने गलत तरीके से उसकी शादी करवा दी। इसके बाद उच अधिकारियों तक मामला पहुंचता है और फिर एएसपी मुलताई पहुंचती है।
थाने में चल रहा था एसडीओपी का रिटायरमेंट
पुलिस ने FIR की जगह करवाया समझौता
पुलिस की बड़ी लापरवाही
pratibha rana
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari