बैतूल पुलिस: खिसियाहट में बिगाड़ा युवक का चरित्र प्रमाण-पत्र, दो निलंबित

The Sootr | Feb 16, 2025, 18:10 IST
Share
character-certificate-controversy
character-certificate-controversy

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पुलिस द्वारा युवक के चरित्र प्रमाण-पत्र को जानबूझकर गलत तरीके से बिगाड़ने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।

BHOPAL. मप्र पुलिस लोकसेवा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई का दावा करती है। विभाग के इसी दावे के विपरीत बैतूल जिले की आठनेर थाना पुलिस ने कुछ ऐसा किया कि युवक बेदाग होते हुए भी बदनामी का शिकार हो गया। अपनी इस हरकत पर जिला पुलिस ट्रोल हुई तो पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया को आगे आकर मामले का संभालना पड़ा।

जानकार सूत्रों के अनुसार, आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम पांढुर्णा निवासी रूपेश देशमुख को नौकरी के लिए चरित्र प्रमाण-पत्र की आवश्यकता थी। इसके लिए उसने इलाके की थाना पुलिस को आवेदन दिया। लंबे समय तक यह सर्टिफिकेट न बनने पर युवक ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की। बस, यह उसका दोष बन गया। थाना पुलिस ने प्रकरण का निराकरण करने उसका प्रमाण-पत्र तो बनाया लेकिन साथ ही लाल स्याही से उस पर एक अतिरिक्त टीप लिख दी कि, आवेदक 'सीएम हेल्प लाइन में बार-बार शिकायत करने का आदी है।'

dcb596cc-efa
dcb596cc-efa

सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना

थाने से जारी यह कागज बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके वायरल होते ही बैतूल पुलिस ट्रोल हो गई। ट्रोलर्स ने पुलिस की इस हरकत की कड़ी आलोचना की। लोगों ने सवाल उठाए कि सरकार ने हेल्पलाइन सेवा आम नागरिकों की मदद के लिए शुरू की है। तब किसी शिकायतकर्ता को इस तरह प्रताड़ित करना कहां तक उचित है?

दो पुलिसकर्मी हुए निलंबित

यह मामला जैसे ही जिले के पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के संज्ञान में आया। उन्होंने प्रकरण में दोषी प्रधान आरक्षक बलराम सरयाम और आरक्षक विप्लव मरासे को निलंबित कर दिया। साथ ही फरियादी युवक को संशोधित चरित्र प्रमाण-पत्र भी जारी कराया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • एमपी पुलिस
  • बैतूल
  • बैतूल पुलिस
  • एमपी न्यूज हिंदी
  • mp news hindi
  • betul
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा