भागीरथपुरा में अब डायरिया से मौतों के खंडन में जुटे अधिकारी, विरोध में उतरे रहवासी, 4 मौत नहीं मानी

Sanjay Gupta | Jan 24, 2026, 13:30 IST
Share
bhagirathpura water crisis 27 deaths protest indore
bhagirathpura water crisis 27 deaths protest indore

भागीरथपुरा कांड में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी हैं। प्रशासन ने 21 मौतों का डेथ ऑडिट 12 जनवरी तक कराया था। 21 में से 15 मौतें डायरिया से होना माना गया था। मृतक बद्रीप्रसाद की अर्थी रखकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

News In Short

  • भागीरथपुरा कांड में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • प्रशासन ने 21 मौतों का डेथ ऑडिट कराया था जो 12 जनवरी तक हुई थीं। इनमें से 15 मौतें डायरिया से मानी गई थीं।
  • बीती चार मौतों को लेकर प्रशासन लगातार खंडन जारी कर रहा है।
  • अभी तक 450 मरीज अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं, जिनमें अभी भी 10 मरीज भर्ती हैं।
  • मृतक बद्रीप्रसाद की अर्थी रखकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

News In Detail

INDORE. इंदौर के भागीरथपुरा में लाख दावे के बाद भी हालत बेहतर नहीं हुए हैं। अब तक 27 मौत हो चुकी हैं, 450 लोग अस्पताल में भर्ती हो चुके हैं। अब बीती चार मौतों पर लगातार अधिकारी खंडन प्रेस नोट जारी कर रहे हैं। इससे रहवासी भड़क गए हैं। शनिवार, 24 जनवरी को एक मृतक के परिजन अर्थी रखकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं। अभी भी अस्पतालों में दस मरीज हैं। इनमें से एक वेंटिलेटर पर और एक आईसीयू में है।

6aafa27d-a44
6aafa27d-a44


मृतक की अर्थी रखकर विरोध, पार्षद के खिलाफ नारेबाजी

बद्रीप्रसाद की मौत को डायरिया से नहीं मानने के चलते परिजन और रहवासी नाराज हैं। उनकी मौत 23 जनवरी को हुई थी। प्रशासन ने इसका कारण टीबी और अन्य पूर्व की गंभीर बीमारियों को बताया है। उन्हें कोई आर्थिक मदद नहीं मिली है।

इससे नाराज होकर परिजन और रहवासी भागीरथपुरा चौकी पर उनकी अर्थी रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्षद कमल वाघेला के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मौतों की निष्पक्ष जांच और उचित आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।

afe99300-93b
afe99300-93b


इन मौतों को लेकर खंडन जारी किया गया

  1. सुभद्राबाई उम्र 78 वर्ष, की मौत 15 जनवरी को हुई। इसका खंडन जारी किया और अन्य बीमारी के कारण मौत बताया है।
  2. हेमंत गायकवाड़ उम्र 51 साल, की मौत 21 जनवरी को हुई। प्रशासन ने इसका कारण कैंसर और अन्य बीमारी बताया है।
  3. विद्याबाई उम्र 82 साल, की मौत 22 जनवरी को हुई। इसका कारण अन्य बीमारियां बताया गया है।
  4. बद्री प्रसाद उम्र 63 साल, की मौत 23 जनवरी को हुई। इसका कारण भी अन्य बीमारियां बताया गया है।
f216af48-f42
f216af48-f42


मौतों पर इस तरह खंडन जारी कर रहा प्रशासन

हेमंत गायकवाड़ के परिजनों का कहना है कि 22 दिसंबर को वह दूषित पानी के कारण बीमार हुए थे। अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिर वह 28 दिसंबर को डिस्चार्ज हुए। दोबारा हालत बिगड़ने पर 7 जनवरी को अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि एरिया में लंबे समय से दूषित पानी की समस्या है। यदि समय पर निराकरण होता तो हमारे पिता आज जिंदा होते।

उधर प्रशासन ने खंडन जारी किया कि उनकी मौत कार्डियो पल्मोनरी अरेस्ट से हुई थी। वह कैंसर से पीड़ित थे। सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने कहा कि वास्तविक कारण कैंसर था। पहले डायरिया के कारण भर्ती हुए थे। उससे वह पूरी तरह स्वस्थ हो चुके थे।

बद्री प्रसाद की मौत के बाद परिजन शनिवार, 24 जनवरी को उनकी अर्थी रखकर विरोध कर रहे हैं। बेटे शैलेंद्र ने कहा कि चार जनवरी को उल्टी-दस्त के चलते एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया था। फिर 17 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। 17 जनवरी को फिर तबीयत बिगड़ी और अरविंदो अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां निधन हो गया। बीमार होने से पहले वह स्वस्थ थे और मजदूरी करते थे। उन्हें पहले कभी टीबी की शिकायत नहीं रही। प्रशासन ने मौत का कारण टीबी और अन्य बीमारी बताया।

वहीं सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने कहा कि बद्री प्रसाद को सांस की समस्या के कारण भर्ती कराया गया था। उन्हें पहले से ही कई गंभीर बीमारियां थीं, जिनमें टीबी, पूर्व में एंजियोग्राफी, शुगर और अन्य शामिल हैं। उनका निधन जलजनित बीमारी से नहीं हुआ है।

089e478d-18f
089e478d-18f


सुभद्रा बाई की मौत को लेकर प्रशासन ने खंडन नोट जारी किया

इसमें कहा गया कि उनके पुत्र डॉ. सतीश पंवार खुद एनेस्थीसिया के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने सीएमएचओ को अवगत कराया कि उनकी माताजी पूर्व से हृदय रोग से पीड़ित थीं। इस कारण से ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी मौत दूषित पानी से नहीं जुड़ी थी।

जो गंभीर बीमारियां, उनके कारण भी दूसरे बताए गए

इसके साथ ही प्रशासन ने अन्य भर्ती गंभीर मरीजों के कारण भी दूसरी बीमारियां बताई है। इसमें कहा गया कि अपोलो अस्पताल में भर्ती पुरुष मरीज किडनी बीमारी से ग्रसित हैं। केयर सीएचएल में 23 वर्षीय महिला एमटीबी और अन्य बीमारी से पीड़ित हैं। अरविंदो अस्पताल में एक महिला एमटीबी और वायरल हेपेटाइटिस से, जबकि 66 साल की एक महिला लिवर में सूजन से पीड़ित हैं।

मौतों के आंकड़ों पर शुरू से ही चुप्पी रही

प्रशासन और शासन ने इस कांड के कारण मौतों के आंकड़ों पर हमेशा चुप्पी साधे रखी। सीएम डॉ. मोहन यादव से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि हम आंकड़ों में नहीं पड़ रहे हैं। सभी की मदद की जा रही है। पहली सुनवाई में हाईकोर्ट में प्रशासन ने चार मौतें बताई थीं। बाद में अगली सुनवाई में 15 बताई गई। उधर राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान रहवासी 50 से अधिक मौत होने का दावा कर चुके हैं।

वहीं अब जो भी मौत होती है उसका खंडन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किया जा रहा है। करीब 20 लोगों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता दी गई है। अभी तक मुआवजा राशि का वितरण नहीं हुआ और ना ही इस राशि को लेकर कोई खुलासा हुआ है कि कब और कितनी देंगे। इन सभी मौतों को लेकर हाईकोर्ट लगातार सवाल कर रहा है, लेकिन अभी कोई जवाब नहीं मिला है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भागीरथपुरा कांड : दूषित पानी से 27वीं मौत, अस्पताल में 10 लोग भर्ती

इंदौर भागीरथपुरा कांड के बाद नजर आए सांसद शंकर लालवानी, लड्डू खाए और खिलाए

इंदौर के भागीरथपुरा के बाद महू में गंदे पानी से बिगड़े हालात, बीमार पड़े 25 से ज्यादा लोग

भागीरथपुरा कांड के बाद प्रशासन सख्त, रोबोट बताएंगे पानी और सीवर लाइन के लीकेज

Tags:
  • राहुल गांधी
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • हाईकोर्ट
  • स्वास्थ्य विभाग
  • विरोध प्रदर्शन
  • दूषित पानी
  • भागीरथपुरा कांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा