सीएम के सचिव बने भरत यादव, 5 दिन बाद ही बदला मनीष का आदेश, अब GAD के पीएस बने, 15 आईएएस के तबादले
BP Shrivastava | Feb 03, 2024, 08:17 IST
सीएम के सचिव बने भरत यादव, 5 दिन बाद ही बदला मनीष का आदेश, अब GAD के पीएस बने, 15 आईएएस के तबादले
2008 बैच के आईएएस अधिकारी भरत यादव को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सचिव पदस्थ किया गया है। यादव के साथ ही सीएम कार्यालय में चार अन्य अधिकारी भी पदस्थ किए गए हैं।
BHOPAL. 2008 बैच के आईएएस अधिकारी भरत यादव को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सचिव पदस्थ किया गया है। अब उनके पास नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। यादव के साथ ही सीएम कार्यालय में चार अन्य अधिकारी भी पदस्थ किए गए हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी अब सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) संभालेंगे। अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार को महानिदेशक प्रशासन अकादमी बनाया गया है।
इसी तरह आबकारी आयुक्त ओमप्रकाश श्रीवास्तव की जगह अभिजीत अग्रवाल को पदस्थ किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुमोदन के बाद GAD ने शुक्रवार देर रात 15 आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना कर दी। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय में पांच अधिकारी पदस्थ किए गए हैं।
अफसरों के ट्रांसफर आदेश की सूची...
![order 1 ips.jpg]()
![order 1 ips.jpg]()
![order 2 ips.jpg]()
![order 3 ips.jpg]()
![order 4 ips.jpg]()
सीएम कार्यालय में पदस्थ अन्य नए अफसर
अविनाश लवानिया अब मुख्यमंत्री के अपर सचिव होंगे। उनके पास मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। चंद्रशेखर वालिम्बे राजस्व विभाग के अपने पूर्व दायित्वों के साथ मुख्यमंत्री के अपर सचिव भी होंगे। 2015 बैच की अधिकारी अदिति गर्ग मुख्यमंत्री की उप सचिव के साथ संचालक स्वास्थ्य भी रहेंगी। इसी तरह अंशुल गुप्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के साथ प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अभिकरण एवं मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।
मनीष के पास जेल का भी अतिरिक्त प्रभार
अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता के पास संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। विभाग ने प्रमुख सचिव अनिरुद्ध मुकर्जी को प्रशासन अकादमी के दायित्व से मुक्त कर आयुष विभाग में पदस्थ किया है। अब उनके पास लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव समन्वय मुख्य सचिव रहेंगे। जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास ही रहेगा।
श्रीवास्तव अब सचिव गृह बने
आबकारी आयुक्त ओमप्रकाश श्रीवास्तव को सचिव गृह और कार्यपालक संचालक आपदा प्रबंधन संस्थान, सचिव गृह रवींद्र सिंह को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति और संचालक राज्य भंडार गृह निगम का अतिरिक्त प्रभार, तरुण कुमार पिथोड़े को संचालक खाद्य के स्थान पर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, डॉ. नवनीत मोहन कोठारी को प्रबंध संचालक, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन तथा स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड को सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, आयुक्त गृह निर्माण मंडल, विमानन बनाया गया है।
कार्यकारी संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम चंद्रमौली शुक्ला को प्रबंध संचालक इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन, स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड पदस्थ किया है। वे आयुक्त गृह निर्माण मंडल तथा विमानन का प्रभार भी देखेंगे।
प्रियंका गोयल अतिरिक्त सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल बनीं
अपर संचालक मंडी बोर्ड गौतम सिंह को परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट होंगे। उधर, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका गोयल को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वे अभी महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम हैं।
इसी तरह आबकारी आयुक्त ओमप्रकाश श्रीवास्तव की जगह अभिजीत अग्रवाल को पदस्थ किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुमोदन के बाद GAD ने शुक्रवार देर रात 15 आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना कर दी। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय में पांच अधिकारी पदस्थ किए गए हैं।
अफसरों के ट्रांसफर आदेश की सूची...
order 1 ips.jpg
order 1 ips.jpg
order 2 ips.jpg
order 3 ips.jpg
order 4 ips.jpg
सीएम कार्यालय में पदस्थ अन्य नए अफसर
अविनाश लवानिया अब मुख्यमंत्री के अपर सचिव होंगे। उनके पास मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। चंद्रशेखर वालिम्बे राजस्व विभाग के अपने पूर्व दायित्वों के साथ मुख्यमंत्री के अपर सचिव भी होंगे। 2015 बैच की अधिकारी अदिति गर्ग मुख्यमंत्री की उप सचिव के साथ संचालक स्वास्थ्य भी रहेंगी। इसी तरह अंशुल गुप्ता को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव के साथ प्रबंध संचालक राज्य इलेक्ट्रानिक्स विकास निगम तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अभिकरण एवं मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन की जिम्मेदारी दी गई है।
मनीष के पास जेल का भी अतिरिक्त प्रभार
अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता के पास संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। विभाग ने प्रमुख सचिव अनिरुद्ध मुकर्जी को प्रशासन अकादमी के दायित्व से मुक्त कर आयुष विभाग में पदस्थ किया है। अब उनके पास लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। मनीष रस्तोगी प्रमुख सचिव समन्वय मुख्य सचिव रहेंगे। जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास ही रहेगा।
श्रीवास्तव अब सचिव गृह बने
आबकारी आयुक्त ओमप्रकाश श्रीवास्तव को सचिव गृह और कार्यपालक संचालक आपदा प्रबंधन संस्थान, सचिव गृह रवींद्र सिंह को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति और संचालक राज्य भंडार गृह निगम का अतिरिक्त प्रभार, तरुण कुमार पिथोड़े को संचालक खाद्य के स्थान पर आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, डॉ. नवनीत मोहन कोठारी को प्रबंध संचालक, इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन तथा स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड को सचिव मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, आयुक्त गृह निर्माण मंडल, विमानन बनाया गया है।
कार्यकारी संचालक मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम चंद्रमौली शुक्ला को प्रबंध संचालक इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन, स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड पदस्थ किया है। वे आयुक्त गृह निर्माण मंडल तथा विमानन का प्रभार भी देखेंगे।
प्रियंका गोयल अतिरिक्त सचिव, माध्यमिक शिक्षा मंडल बनीं
अपर संचालक मंडी बोर्ड गौतम सिंह को परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट होंगे। उधर, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी प्रियंका गोयल को माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वे अभी महाप्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम हैं।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari