जबलपुर में भारतीय किसान संघ का आंदोलन खत्म, कलेक्टर ने किया वादा- वास्तविक किसानों की धान का एक-एक दाना खरीदेंगे
Rahul Garhwal | Jan 06, 2024, 24:00 IST
जबलपुर में भारतीय किसान संघ का आंदोलन खत्म, कलेक्टर ने किया वादा- वास्तविक किसानों की धान का एक-एक दाना खरीदेंगे
जबलपुर में भारतीय किसान संघ का आंदोलन खत्म हो गया। कलेक्टर ने वादा किया कि वास्तविक किसानों की धान का एक-एक दाना खरीदेंगे।
वेंकटेश कोरी, JABALPUR. धान खरीदी को लेकर हुई भारी अनियमितताओं के खुलासे के बाद भारतीय किसान संघ ने तहसील स्तर पर आंदोलन शुरू कर दिया था। इस आंदोलन के दौरान किसान अपनी धान के खराब होने से लेकर उपार्जन में आ रही परेशानियों के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनकी धान खरीदी जाएगी। इसके साथ ही जो भी समस्याएं आ रही हैं, जल्द से जल्द उनका निराकरण कराया जाएगा। कलेक्टर के आश्वासन के बाद भारतीय किसान संघ ने अपने आंदोलन को खत्म कर दिया है।
धान खरीदी की गड़बड़ी
जबलपुर में धान खरीदी को लेकर हुई गड़बड़ियों की गूंज राजधानी तक सुनाई दे रही है। इसके चलते प्रदेश सरकार ने खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रमुख सचिव से लेकर जबलपुर के फूड कंट्रोलर और वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के कई अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
धान उत्पादकों के बीच पहुंचे कलेक्टर
पदभार संभालने के 24 घंटे के भीतर ही कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने धान खरीदी की प्रक्रिया में हुई गड़बड़ियों को दूर करने की कवायद तेज कर दी है। जबलपुर के कलेक्टर बनाए गए दीपक कुमार सक्सेना इसके पहले खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अलावा सहकारिता विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ रहे, लिहाजा उन्हें जबलपुर में हुई अनियमितताओं की पूरी जानकारी है। पदभार संभालने के दूसरे ही दिन कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना धान उत्पादकों के बीच पहुंचे। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटेल के मुताबिक पाटन में एकत्रित किसानों के बीच पहुंचकर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने भरोसा दिलाया है कि वास्तविक धान उत्पादकों का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।
भारतीय किसान संघ ने बुलंद की आवाज
जबलपुर में धान खरीदी को लेकर हुई अनियमितताओं के मामले में भारतीय किसान संघ लगातार सक्रिय रहा है। उपार्जन की गड़बड़ियों से लेकर किसानों को हो रही परेशानियों के मसले पर भारतीय किसान संघ की पहल पर ही प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ता हुई। इसके बाद जहां बड़े स्तर पर कार्रवाई हुई तो वहीं अब कलेक्टर ने भी इस पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए किसानों से चर्चा की और जल्द से जल्द किसानों को राहत दिलाने का भरोसा दिलाया है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari