सरकारी अस्पताल के ICU में चूहों का आतंक, मरीजों के बिस्तर में बेखौफ घुस रहे

Siddhi Tamrakar | Feb 07, 2025, 16:07 IST
Share
bhind-district-hospital-icu-rat-infestation
bhind-district-hospital-icu-rat-infestation

भिंड जिला हॉस्पिटल (Bhind District Hospital) के आईसीयू वार्ड में चूहों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ये चूहे मरीजों के आसपास घूम रहे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

हाल ही में सामने आए एक वीडियो में चूहे मरीजों के बेड और खाने-पीने की चीजों के पास घूमते नजर आए। ये चूहे न सिर्फ दवाइयों और मेडिकल वेस्ट के डस्टबिन में जाते दिखे, बल्कि मरीजों के बेड तक पहुंचकर उनके सामान को भी संक्रमित कर रहे हैं। मरीजों के परिजनों का कहना है कि कई बार ये चूहे मरीजों को काट भी लेते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। मामला भिंड के जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड का बताया जा रहा है।

दवाइयों और मेडिकल वेस्ट से भरे डस्टबिन में चूहे।
दवाइयों और मेडिकल वेस्ट से भरे डस्टबिन में चूहे।

खबर यह भी- थाने में रखे सबूतों को खा गए चूहे, हाईकोर्ट ने लगाई MP पुलिस को फटकार

मशीनों को पहुंचा रहे नुकसान

एक अन्य वीडियो में चूहे आईसीयू में रखे मेडिकल उपकरणों (Medical devices) पर चढ़ते हुए देखे गए। वहीं, आईसीयू में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर और उनकी पाइपलाइन को अगर चूहे नुकसान पहुंचाते हैं, तो यह मरीजों के लिए घातक साबित हो सकता है। अस्पताल की लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी गंदगी, दवाओं की कमी और मरीजों की अनदेखी को लेकर अस्पताल प्रशासन पर सवाल उठ चुके हैं।
वीडियो में चूहे आईसीयू में रखे उपकरण पर नजर आए।
वीडियो में चूहे आईसीयू में रखे उपकरण पर नजर आए।

खबर यह भी- खबर काम की | चूहे कितने हो सकते हैं खतरनाक, इसे बिल्कुल न करें नजरअंदाज ?

रातभर सो नहीं पाते मरीज

आईसीयू में भर्ती मरीजों के परिजन बेहद परेशान हैं। भूरी बाई के पति हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं, वे बताती हैं कि चूहे कभी चादर में घुस जाते हैं तो कभी कपड़ों में। इस वजह से उनके पति रातभर सो नहीं पाते। वहीं, एक अन्य मरीज के अटेंडर का कहना है कि वे जो भी खाना या फल लेकर आते हैं, चूहे उसे कुतर देते हैं।

खबर यह भी- भोपाल के हमीदिया अस्पताल में लाशें खा रहे चूहे, भीषण गर्मी में मर्चुरी के फ्रीजर में कर रहे मौज, स्टाफ बोला- होता रहता है

बढ़ा संक्रमण का खतरा

मरीजों के परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से मरीजों को ठीक होने से ज्यादा संक्रमण फैलने का डर है। कई बार इस समस्या की शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। वीडियो वायरल होने के बाद जब अस्पताल प्रशासन से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो किसी अधिकारी ने जवाब नहीं दिया।

खबर यह भी- चूहे भी कमजोर, ये क्या हुआ छोड़ो ये ना सोचो, एयरपोर्ट मसले पर बीजेपी नाराज़ क्यों?

CMHO ने दिए पेस्ट कंट्रोल के निर्देश

मामले पर सीएमएचओ जेएस यादव ने कहा कि उन्हें चूहों की समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने सिविल सर्जन डॉक्टर आरएन राजोरिया को पूरे अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि अस्पताल प्रशासन को अब तक इस बारे में कुछ क्यों नहीं पता चला। अगर कोई लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • भिंड न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • Rat
  • ऑक्सीजन सिलेंडर
  • भिंड जिला अस्पताल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई