भिंड एसपी कायर-बुजदिल नाम से कृष्ण वंश में पैदा होने वाला यादव, यह यादव नहीं, कलंक है : डॉ. गोविंद सिंह

Arvind Sharma | Aug 11, 2024, 18:55 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-11T182357.125
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-11T182357.125

इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश सिंह यादव ने पूर्व विधायक के चेतावनी देते हुए कहा कि आप ओबीसी-एससी और एसटी वर्ग के प्रति ऐसी मानसिकता रख रहे हो तो...

BHOPAL. पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह कोठी पर अतिक्रमण को लेकर पहले से ही विवादों के घेरे में हैं। अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने भिंड एसपी के खिलाफ लहार के जंगी प्रदर्शन में मंच से दिए सार्वजनिक बयान के बाद ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। डॉ.गोविंद ने मंच से कहा था कि एसपी ने वायदा किया था। लेकिन वह कायर-बुजदिल एसपी नाम से कृष्ण वंश में पैदा होने वाला यादव है। यह यादव नहीं कलंक है भिंड जिले के लिए। इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश सिंह यादव ने पूर्व विधायक के चेतावनी देते हुए कहा कि आप ओबीसी-एससी और एसटी वर्ग के प्रति ऐसी मानसिकता रख रहे हो तो आप विधायक तो छोड़ो पार्षद भी नहीं बन पाओगे। साथ ही वह आगे लहार के संबंधित थाने में ज्ञापन देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी करेंगे।

गोविंद सिंह की मुश्किलें बढ़ी

कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एक शिकायती आवेदन के बाद उनकी कोठी की राजस्व के अमले से नापजोख कराई। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व नेताप्रतिपक्ष की कोठी में 10 बिसे अतिक्रमण पाया गया है। इस कोठी से एक आम रास्ता और तालाब भी पाया गया है। उधर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह ने इसके विरोध में 9 अगस्त को जंगी प्रदर्शन कर एक आमसभा का आयोजन किया था। जिसमें प्रदेश भर से कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए थे। वहीं दूसरी ओर इस कार्यक्रम में उन्होंने एसपी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जिसको लेकर अब ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही कहा है कि अगर पूर्व विधायक माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं भिंड जिले में ओबीसी-एससी-एसटी और बहुजन समाज वर्ग के साथ मिलकर उनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

गोविंद सिंह को शक है, तो अपना डीएनए कराएं

ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश सिंह यादव ने कहा कि ओबीसी पूर्व विधायक डॉ.गोविंद सिंह ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। कलंक और असली-नकली भी कहा है। मैं वीडियों के माध्यम से कह सकता हूं। गोविंद सिंह जी अगर आपको शक है,तो आप अपना डीएनए करा लें। अपने लोगों का भी डीएनए करा लें। यादव समाज ओबीसी-एससी-एसटी वर्ग के खिलाफ आपकों बोलने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि ओबीसी-एससी-एसटी वर्ग की देन है कि आप लहार से इतने सालों से विधायक बनते आ रहे है। आपका बयान साफ दर्शाता है कि ओबीसी-एससी-एसटी वर्ग के लिए आपकी क्या मानसिकता है। उन्होंने कहा कि इस बयान पर पूर्व नेता डॉ.गोविंद सिंह जल्द ही माफी मांगे। अगर वह माफी नहीं मांगते है तो समस्त ओबीसी-एससी-एसटी व बहुजन समाज मिलकर भिंड में उनके खिलाफ प्रदर्शन करेगा। जिसकी जिम्मेदारी भी पूर्व नेता प्रतिपक्ष की होगी। उन्होंने ओबीसी वर्ग के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। इसके लिए वह संबंधित थाने में डॉ.गोविंद सिंह के खिलाफ ज्ञापन भी देंगे। अगर उनकी आगे यही मानसिकता रही तो ओबीसी-एससी-एसटी वर्ग उन्हें विधायक तो छोड़ो पार्षद बनने लायक नहीं छोड़ेगा। वहीं दूसरी ओर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने वायरल वीडियों के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

sgghRH
sgghRH


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • गोविंद सिंह
  • गोविंद सिंह की कोठी
  • डॉ. गोविंद सिंह की कोठी
  • गोविंद सिंह ने तानी कोठी
  • तालाब की जमीन पर कोठी
  • डॉ.गोविंद सिंह कोठी पर अतिक्रमण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा