भोजशाला पर आज सुप्रीम सुनवाई, मुस्लिम पक्ष की परिसर के पास ही नमाज की मांग

Aman Vaishnav | Jul 30, 2026, 07:51 IST
Share
भोजशाला पर आज सुप्रीम सुनवाई, भोजशाला विवाद
भोजशाला पर आज सुप्रीम सुनवाई, भोजशाला विवाद

भोजशाला परिसर के पास नमाज की जगह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज 30 जुलाई को सुनवाई होगी। प्रशासन ने परिसर से 900 मीटर दूर जगह दी पर मुस्लिम पक्ष पास में ही जगह मांग रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • धार की भोजशाला के पास जुमे की नमाज को लेकर विवाद चल रहा है।
  • मुस्लिम पक्ष ने विवादित परिसर के पास ही नमाज की मांग की थी
  • सुप्रीम कोर्ट ने पहले प्रशासन को पास में जगह देने का निर्देश दिया था।
  • प्रशासन ने चालीस पीर दरगाह को जगह बताई, पर मुस्लिम पक्ष राजी नहीं हुआ।
  • अब आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर फिर सुनवाई होगी।
दरअसल धार जिले की भोजशाला-कमाल मौला मस्जिद परिसर से जुड़ा विवाद लंबे समय से चल रहा है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इसे मंदिर घोषित किया था। इस फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। मामले में अभी अंतिम फैसला नहीं आया है।

334bea94-55e
334bea94-55e

बुधवार को हुई थी सुनवाई

बता दें कि भोजशाला परिसरके पास जुमे की नमाज की व्यवस्था को लेकर मुस्लिम समाज की याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी।

सुनवाई के दौरान नमाज की जगह को लेकर चर्चा हुई, लेकिन कोई अंतिम फैसला नहीं हो सका। अब इस मामले में आद गुरुवार को फिर सुनवाई होगी।

905bf1be-9cb
905bf1be-9cb

परिसर के पास नमाज पढ़ने की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष को नमाज के लिए भोजशाला से करीब 900 मीटर दूर चालीस पीर पर जगह दी है। इसके अलावा दो और वैकल्पिक जगहें भी तय की गई हैं। हालांकि मुस्लिम पक्ष का कहना है कि उन्हें विवादित परिसर के पास ही नमाज पढ़ने की अनुमति दी जाए।

कल फिर जुमे की नमाज

अब सभी की नजरें आज गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं। क्योंकि शुक्रवार को जुमे की नमाज है, ऐसे में यह देखना अहम होगा कि कोर्ट क्या निर्देश देता है और प्रशासन नमाज की व्यवस्था को लेकर क्या फैसला लेता है।

ये खबरें भी पढ़िए।

40 पीर के बाद नई जगह पर भी मुस्लिम पक्ष की आपत्ति, भोजशाला नमाज मामला फिर अटका

धार भोजशाला परिसर के पास नमाज के लिए दो जगह चिन्हित, 29 जुलाई को केस लिस्ट

भोजशाला के पास आज भी नमाज नहीं, जगह पर उलझन, सुप्रीम कोर्ट में केस लिस्ट नहीं

भोजशाला पर सुप्रीम कोर्ट में बोली सरकार, नमाज के लिए पास में जगह देने के लिए मनाएंगे

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मुस्लिम समाज
  • धार की भोजशाला
  • भोजशाला परिसर
  • धार भोजशाला परिसर
  • जुमे की नमाज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा