भोपाल में 103 साल की उम्र में बुजुर्ग ने 49 साल की महिला से की शादी, सोशल मीडिया पर नव दंपती की हो रही है चर्चा

Pratibha Rana | Jan 28, 2024, 09:10 IST
Share
भोपाल में 103 साल की उम्र में बुजुर्ग ने 49 साल की महिला से की शादी, सोशल मीडिया पर नव दंपती की हो रही है चर्चा
भोपाल में 103 साल की उम्र में बुजुर्ग ने 49 साल की महिला से की शादी, सोशल मीडिया पर नव दंपती की हो रही है चर्चा

भोपाल के इतवारा में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी हबीब नजर का है। उन्हें इलाके में लोग मंझले भाई के नाम से भी जानते हैं।

BHOPAL. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुजुर्ग और एक महिला ने अनोखी शादी रचाई है। यह शादी काफी चर्चा में है क्योंकि दूल्हे की उम्र 103 साल और दुल्हन की 49 है। अपने से आधी उम्र की महिला से बुजुर्ग ने विशेष विवाह किया। हालांकि बुजुर्ग और महिला ने पिछले साल शादी की है, लेकिन अब हाल ही में दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह इस उम्र में शादी करने के पीछे की वजह बता रहे है। बुजुर्ग हबीब नजर का कहना है कि वह अकेले हो गए थे इसलिए उन्होंने तीसरी शादी की है।

बुजुर्ग ने आधे से भी कम उम्र की लड़की से शादी की

महिला की उम्र बुजुर्ग से आधे से भी कम हैं। ऐसी शादी के बारे में सुनकर लोग बेहद हैरान हैं। अब दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें 103 साल के बुजुर्ग निकाह के बाद ऑटो से अपनी 49 साल की बेगम को घर ले जाते दिख रहे हैं। लोगों की मुबारकबाद को वे खुशी-खुशी स्वीकार कर रहे है। 103 साल के ये बुजुर्ग हबीब नजर भोपाल के इतवारा में रहते है। लोग उन्हें मंझले भाई के नाम से भी जानते हैं। हबीब ने 2023 में फिरोज से शादी की थी। माना जा रहा है कि हबीब नजर, मध्यप्रदेश के सबसे उम्रदराज दूल्हा हैं, जिसने उम्र के इस पड़ाव में शादी की है।

अकेला हो गया था, इसलिए की शादी

कहा जा रहा है कि 1920 में हबीब नजर का पहला निकाह नासिक में हुआ था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद पहली पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद हबीब ने दूसरा निकाह लखनऊ में किया। तीसरी शादी से करीब डेढ़ साल पहले उसका भी निधन हो गया। दोनों की मृत्यु के बाद हबीब काफी अकेले हो गए थे, लेकिन उन्होंने तीसरी शादी करने का फैसला लिया।

खुद की मर्जी से किया निकाह

वहीं फिरोज का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से निकाह किया है। फिरोज ने बताया कि पहले उसे शादी नहीं करनी थी, लेकिन जब उसे ये जानकारी लगी कि हबीब की खिदमत के लिए कोई नहीं है, तो फिर यह फैसला ले लिया। इस निकाह से खुश हूं। बता दें, हबीब 104 साल के है फिर भी वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्हें कोई बीमारी नहीं है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Unique Wedding In Bhopal
  • Amazing story of strange love
  • unique marriage in Bhopal
  • old man marries woman in Bhopal
  • 104 year old man marry 49 year woman in Bhopal
  • अजब प्रेम की गजब कहानी
  • भोपाल में अनोखी शादी
  • भोपाल में बुजुर्ग ने महिला से की शादी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा