भोपाल एम्स में ड्रोन की मदद से पहुंचाई जाएंगी जरूरी दवाएं, इंजेक्शन और ब्लड, मरीजों के लिए बहुत मददगार साबित होगी ये तकनीक
Pratibha Rana | Jan 08, 2024, 24:00 IST
भोपाल एम्स में ड्रोन की मदद से पहुंचाई जाएंगी जरूरी दवाएं, इंजेक्शन और ब्लड, मरीजों के लिए बहुत मददगार साबित होगी ये तकनीक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इसके लिए एम्स भोपाल में ड्रोन स्टेशन, ट्रॉमा और इमरजेंसी के लिए ओटी कॉम्प्लेक्स, डेक्सा स्कैन और कोबास 5800 प्राइवेट वार्ड का वर्चुअली उद्घाटन किया।
BHOPAL. भोपाल एम्स को नई सौगात मिली है। नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एम्स भोपाल में ड्रोन स्टेशन, ट्रॉमा और इमरजेंसी के लिए ओटी कॉम्प्लेक्स, डेक्सा स्कैन और कोबास 5800 प्राइवेट वार्ड का वर्चुअली उद्घाटन किया। अब भोपाल में पहली बार ड्रोन की मदद से जरूरी दवाएं, इंजेक्शन और ब्लड जैसी जरूरी चीजें पहुंचाई जाएंगी। इससे लोगों को किसी तरह की मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा और ये सुविधा काफी आसान होगी।
जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले ड्रोन तकनीक का ट्रायल किया जा चुका है। अब जल्द ही इसे शुरु किया जाएगा, जिससे की मरीजों को काफी फायदा होगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि उत्तराखंड और मेघालय में इस तकनीक का प्रयोग सफल रहा है। एम्स भोपाल के ड्रोन स्टेशन से जरूरी दवाएं पहुंचाने के लिए रायसेन जिले के गोहरगंज तहसील स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को चुना गया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर एम्स के ड्रोन के नोडल अधिकारी को फोन कर जरूरत बताएंगे। इसके बाद ड्रोन रवाना किया जाएगा। हालांकि अभी ये ड्रोन सिर्फ दिन में ही चलेगा। रात में फिलहाल इसकी सेवाएं शुरू नहीं की जाएंगी। इस तकनीक की मदद से अब 20 मिनट में ही दवा पहुंच जाएंगी।
रायसेन से होगी इसकी शुरुआत
सिर्फ 20 मिनट में पहुंचेगी दवा
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj