भोपाल एम्स में प्रोस्टेट कैंसर की पहचान होगी आसान, यूरिन टेस्ट से मिलेगी सटीक जानकारी

Manish Kumar | Feb 23, 2025, 20:37 IST
Share
bhopal-aiims-prostate-cancer
bhopal-aiims-prostate-cancer

भोपाल एम्स में प्रोस्टेट कैंसर की प्रारंभिक और सटीक पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण शोध किया जा रहा है। इस अध्ययन से बायोप्सी की आवश्यकता घटेगी और यूरिन टेस्ट के जरिए ही इस गंभीर बीमारी का पता लगाया जा सकेगा।

BHOPAL. भोपाल एम्स में अब प्रोस्टेट कैंसर की पहचान यूरिन टेस्ट के माध्यम से की जा सकेगी। यह अध्ययन डॉ. देवप्रोसित कर्माकर के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसमें बायोकैमिस्ट्री विभाग से डॉ. सुखेस मुखर्जी और यूरोलॉजी विभाग से डॉ. केतन मेहरा शामिल हैं।

अब बायोप्सी से मिलेगी राहत, यूरिन टेस्ट से ही मिलेगी सटीक रिपोर्ट

वर्तमान में PSA (Prostate-Specific Antigen) टेस्ट का उपयोग किया जाता है, लेकिन यह संक्रमण और अन्य स्थितियों में भी बढ़ सकता है, जिससे गलत परिणाम मिल सकते हैं। PCA3 (Prostate Cancer Antigen 3) नामक यूरिन टेस्ट अब अधिक सटीक जानकारी देगा और इससे बायोप्सी कराने की जरूरत कम हो जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें... युवक की आंख में था पैरासाइट, एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी कर निकाला गया

PCA3 टेस्ट: कैंसर की पहचान का नया तरीका

  • PCA3 सिर्फ प्रोस्टेट कैंसर से संबंधित होता है और यूरिन टेस्ट के जरिए इसकी जांच की जा सकती है।
  • यह एक नॉन-इनवेसिव प्रक्रिया है, जिससे मरीजों को अनावश्यक दर्द और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
  • इस टेस्ट के सफल होने पर यह भारत में प्रोस्टेट कैंसर की स्क्रीनिंग और इलाज में क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।
यह खबर भी पढ़ें... कैंसर के इलाज के लिए भोपाल एम्स में मिलेंगी नई सुविधाएं, जानें टाइमिंग

एम्स के शोध से हजारों मरीजों को मिलेगा फायदा

एम्स के निदेशक अजय सिंह ने कहा कि प्रारंभिक और सटीक निदान अनगिनत लोगों की जान बचा सकता है। यह शोध भारत में कैंसर स्क्रीनिंग की विधियों को और बेहतर बनाएगा, जिससे मरीजों को समय पर और सटीक इलाज मिल सकेगा।

यह खबर भी पढ़ें... एम्स गोरखपुर में निकली 144 पदों पर भर्ती, लिंक से करें अप्लाई

कैंसर की जांच में आएगा बड़ा बदलाव, मरीजों को मिलेगी राहत

यदि यह शोध सफल होता है, तो PCA3 टेस्ट प्रोस्टेट कैंसर के निदान के लिए स्टैंडर्ड टेस्ट बन सकता है। इससे अनावश्यक बायोप्सी को रोका जा सकेगा, प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान होगी और इलाज में अधिक सफलता मिलेगी।

यह खबर भी पढ़ें... भोपाल AIIMS में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रॉमा सेंटर, मिलेगी हाई-टेक सुविधाएं

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल एम्स
  • मध्य प्रदेश
  • एम्स
  • कैंसर
  • mp news hindi
  • प्रोटेस्ट
  • Cancer
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच