Equinox की खगोलीय घटना : रविवार को सूर्योदय ठीक पूर्व दिशा से और ठीक पश्चिम दिशा में होगा सूर्यास्त
Vikram Jain | Sept 21, 2024, 18:23 IST
Astronomical event
खगोलविद् सारिका घारू के मुताबिक साल में दो बार मार्च और सितंबर में होने वाली इस खगोलीय घटना को इक्वीनॉक्स कहते हैं। रविवार को सूर्य अपनी मकर रेखा की ओर जारी यात्रा के इंटरवल पर होगा।
BHOPAL. रविवार 22 सितंबर का खगोल विज्ञान की दृष्टि से बहुत खास रहेगा। कल रविवार की शाम 6 बजकर 13 मिनट पर जब सूर्य अस्त होने को होगा तब सूर्य अपनी मकर रेखा की ओर जारी यात्रा के इंटरवल पर होगा। इस समय यह अपनी आधी यात्रा कर पृथ्वी की भूमध्य रेखा के ऊपर काल्पनिक सेलेस्टियल इक्वेटर के ठीक ऊपर पहुंच जाएगा।
इस खगोलीय घटना को लेकर नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक खगोलविद् सारिका घारू ने बताया कि साल में दो बार मार्च एवं सितंबर में होने वाली घटना को इक्वीनॉक्स (equinox) कहते हैं। दक्षिण की ओर जारी यात्रा में रविवार की यह खगोलीय घटना सितंबर इक्वीनॉक्स कहलाती है। इसमें सूर्योदय ठीक पूर्व दिशा में होकर सूर्यास्त ठीक पश्चिम दिशा में होता है। साल के बाकी दिनों इसकी दिशा कुछ बदली रहती है।
खगोलविद् सारिका घारू ने बताया कि यह गर्मी जाने और शरद ऋतु की शुरुआत का समय माना जाता है। इक्वीनॉक्स की यह घटना 21, 22, 23 या 24 सितंबर को हो सकती है। 21 या 24 सितंबर को इस घटना के होने की संभावना कम ही होती है । इस सदी में सन 2092 और सन 2096 में यह 21 सितंबर को होगी तो 24 सितंबर को यह घटना 1931 में हुई थी अब वह सन 2303 में होगी।
इक्वीनॉक्स का खगोलिय (Astronomical) महत्व को लेकर सारिका घारू ने बताया कि इक्वीनॉक्स को बराबर के अर्थ में लेकर अनेक लोग इसे दिन रात बराबर होने से जोड़ते हैं जबकि इसमें दिन और रात पूरी तरह बराबर नहीं होते हैं। इसके कुछ दिन बाद 27 या 28 सितंबर को दिन रात बराबर होते हैं।
पश्चिम में अस्त होते सूर्ययात्रा के इंटरवल को देखने के लिए तैयार जाईये और याद रखिए रविवार को सूर्य ठीक पूर्व दिशा में उदित होकर पश्चिम दिशा में अस्त हो रहा है।
जानें क्या है इक्वीनॉक्स
24 सितंबर 1931 में हुई थी यह घटना
पूरी तरह बराबर नहीं होते दिन और रात
पश्चिम में अस्त होते सूर्ययात्रा के इंटरवल को देखने के लिए तैयार जाईये और याद रखिए रविवार को सूर्य ठीक पूर्व दिशा में उदित होकर पश्चिम दिशा में अस्त हो रहा है।
- भोपाल में सूर्यादय 6 बजकर 9 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।
- नर्मदापुरम में सूर्यादय 6 बजकर 07 मिनट पर होकर सूर्यास्त 6 बजकर 15 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।
- उज्जैन में सूर्यादय 6 बजकर 15 मिनट पर होकर सूर्यास्त 6 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।
- रायसेन में सूर्यादय 6 बजकर 7 मिनट पर होकर सूर्यास्त 6 बजकर 15 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।
- छिंदवाड़ा में सूर्यादय 6 बजकर 03 मिनट पर होकर सूर्यास्त 6 बजकर 10 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।
- अंबिकापुर में सूर्यादय 5 बजकर 45 मिनट पर होकर सूर्यास्त 5 बजकर 53 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।
- जयपुर में सूर्यादय 6 बजकर 15 मिनट पर होकर सूर्यास्त 6 बजकर 23 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।
- जोधपुर में सूर्यादय 6 बजकर 26 मिनट पर होकर सूर्यास्त 6 बजकर 34 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।
- बांसवाड़ा में सूर्यादय 6 बजकर 20 मिनट पर होकर सूर्यास्त 6 बजकर 28 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।
- नई दिल्ली में सूर्यादय 6 बजकर 9 मिनट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। इस तरह दिन रात बराबर नहीं होंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj