अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, महिला कर्मियों के बाल खींचकर पीटा गया
Sourabh Bhatnagar | Jan 08, 2025, 13:38 IST
bhopal news
भोपाल के बागसेवनिया इलाके में अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया। इसमें महिला कर्मचारियों को निशाना बनाते हुए उनके साथ मारपीट की गई।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम की महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। ये घटना बागसेवनिया इलाके के राजाभोज चौराहे पर मंगलवार शाम लगभग 5 बजे की है। यहां अतिक्रमण हटाने गई टीम में मौजूद महिला कर्मचारियों को अतिक्रमणकारियों ने निशाना बनाते हुए उनके बाल खींचे और थप्पड़ मारे। वहीं, इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है, जिसमें महिलाओं पर हो रहे इस हमले को देखा जा सकता है।
मारपीट की इस घटना के बाद नगर निगम कर्मचारियों ने बागसेवनिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अतिक्रमण अधिकारी प्रीतेश गर्ग ने बताया कि, टीम पर हुए इस हमले की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद अतिक्रमणकारी हिंसा पर उतर आए। इस घटना के बाद नगर निगम कर्मचारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं बताया गया कि, नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने बागसेवनिया थाने में पहले ही कार्रवाई की अनुमति के लिए आवेदन दिया था। विवाद की आशंका के चलते पुलिस बल को साथ ले जाया गया। लेकिन अतिक्रमणकारियों ने हिंसक व्यवहार करते हुए महिला कर्मचारियों पर हमला किया।
थाने में शिकायत दर्ज
पुलिस की मौजूदगी में हुआ हंगामा
बता दें कि, मंगलवार शाम नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए बागसेवनिया पहुंची थी। अतिक्रमणकारियों ने पहले से कब्जा किए गए ठेलों को हटाने का विरोध किया। जब ठेलों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हुई, तो अतिक्रमण में शामिल महिलाओं ने मारपीट शुरू कर दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
पहले से दी गई थी शिकायत
FAQ
- घटना कब और कहां हुई?
घटना मंगलवार शाम 5 बजे, भोपाल के बागसेवनिया इलाके में राजाभोज चौराहे के पास हुई। - नगर निगम की टीम किस काम के लिए गई थी?
टीम अतिक्रमण हटाने और कब्जा किए ठेलों को जब्त करने गई थी। - क्या पुलिस मौके पर मौजूद थी?
हां, विवाद की आशंका के चलते पुलिस को बुलाया गया था। - मारपीट के लिए कौन जिम्मेदार है?
अतिक्रमण में शामिल महिलाओं ने टीम पर हमला किया। - क्या आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई?
घटना के बाद नगर निगम ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar