ATS ने भोपाल में संदिग्ध युवक को पकड़ा, मोबाइल में मिली पाकिस्तानी PDF फाइल

Jitendra Shrivastava | Jun 12, 2026, 18:50 IST
Share
भोपाल में एटीएस की कार्रवाई
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. भोपाल में ATS ने देश विरोधी गतिविधियों के संदेह में एक युवक को हिरासत में लिया है। मोबाइल में पाकिस्तान से भेजी गई पीडीएफ फाइल मिली है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भोपाल में ATS की कार्रवाई, युवक हिरासत में।
  • मोबाइल में मिली पाकिस्तान से आई पीडीएफ फाइल।
  • अफगानिस्तान जाने की तैयारी में था आरोपी।
  • यूएपीए और राष्ट्रद्रोह में दर्ज हुआ केस।
  • गोपनीय तरीके से हुई पूरी गिरफ्तारी।
भोपाल के काजी कैंप इलाके से ATS ने एक युवक को पकड़ा है। उसकी पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। उसके मोबाइल से कथित जिहादी पीडीएफ दस्तावेज बरामद हुए हैं।

आरोपी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रहा था। उसके खिलाफ यूएपीए ( UAPA एक्ट – Unlawful Activities Prevention Act) और राष्ट्रद्रोह की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। आरोपी अफगानिस्तान जाने की तैयारी में था। मामले में यूएपीए और राष्ट्रद्रोह की धाराएं लगाई गई हैं।

कहां और कैसे हुई गिरफ्तारी

ATS (Anti-Terrorist Squad – एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने शुक्रवार सुबह यह कार्रवाई की। आरोपी को भोपाल के काजी कैंप इलाके से पकड़ा गया। वह नन्हें बी की मस्जिद के पास से हिरासत में लिया गया।

आरोपी की पहचान मोहम्मद फराज के रूप में हुई है। आरोपी एक डॉक्टर के क्लीनिक पर काम करता था। शुरुआती जांच में एजेंसी को कुछ अहम इनपुट मिले हैं।

मोबाइल से मिली पीडीएफ फाइल

सूत्रों के मुताबिक आरोपी विशेष ट्रेनिंग के लिए अफगानिस्तान जाने की तैयारी में था। ATS ने उसके मोबाइल फोन की जांच की। जांच में पाकिस्तान से भेजे गए कथित जिहादी दस्तावेज मिले। यह दस्तावेज पीडीएफ फॉर्मेट में था। एजेंसी अब इस फाइल के स्रोत और इससे जुड़े लोगों की पड़ताल कर रही है।

मार्शल आर्ट ट्रेनिंग भी ले रहा था आरोपी

जांच एजेंसियों के मुताबिक आरोपी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग भी ले रहा था। इसे लेकर भी जांच की जा रही है। ATS अब उसके संपर्कों और ऑनलाइन गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

फराज के विदेशी कनेक्शन की भी जांच हो रही है। जांच के दौरान उत्तर प्रदेश के देवबंद मदरसे से जुड़े कुछ संपर्कों की जानकारी भी सामने आई है। इन संपर्कों की भूमिका की जांच जारी है।

अभी पूछताछ जारी, नेटवर्क की तलाश

अधिकारियों के मुताबिक आरोपी से अभी पूछताछ चल रही है। एजेंसी यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसके संपर्क कौन-कौन थे। यह भी देखा जा रहा है कि कोई बड़ा नेटवर्क सक्रिय है या नहीं।

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसमें किसी और व्यक्ति की भूमिका तो नहीं। ATS का कहना है कि जांच अभी जारी है। पूरी स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगी।

यूएपीए और राष्ट्रद्रोह में केस दर्ज

इस मामले में आरोपी के खिलाफ यूएपीए और राष्ट्रद्रोह से जुड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी को 16 जून तक रिमांड पर रखा गया है। इस दौरान एजेंसियां उसकी गतिविधियों, संपर्कों और नेटवर्क के बारे में पूछताछ करेंगी।

जांच में यह भी पता किया जा रहा है कि आरोपी कब से ऐसी गतिविधियों में शामिल था। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि उसके साथ स्थानीय स्तर पर और कौन लोग जुड़े थे।

डार्क एप और सोशल मीडिया की जांच

आरोपी कुछ डार्क एप के जरिए संदिग्ध ग्रुप्स से जुड़ा हुआ था। उसके सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने गाजा के समर्थन में कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। एजेंसियां उसके डिजिटल रिकॉर्ड, चैट और ऑनलाइन संपर्कों की जांच कर रही हैं।

बेहद गोपनीय तरीके से हुई कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक यह पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई। इसकी जानकारी भोपाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तक को नहीं दी गई थी। स्थानीय थाना पुलिस को भी इस कार्रवाई की भनक नहीं लगी। अब जांच एजेंसियां आरोपी से जुड़े हर पहलू की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।

उज्जैन में पाकिस्तान से बम धमकी

उज्जैन में पिछले दिनों पाकिस्तान से एक बम धमकी मिली थी। संदेश में टॉवर चौक को शाम 6 बजे उड़ाने की बात कही गई थी। पुलिस ने तीन घंटे में मामले की जांच पूरी की। जांच में यह धमकी फर्जी निकली। इससे शहर में कुछ समय के लिए दहशत फैल गई थी।

ये खबरें भी पढ़ें...

प्रमोशन में आरक्षण: SC ने कहा 90 दिन में फैसला, एमपी में 116 दिन से इंतजार

विधायक नागेंद्र सिंह के भतीजे ने पत्नी ने करवाया हमला, दूसरी महिला ने की फायरिंग

सिंगरौली उप पंजीयक की सेवा समाप्त, तीसरी संतान बनी वजह, जानें मामला

सौरभ शर्मा को रेगुलर जमानत के बाद अब अस्थायी राहत से भी हाईकोर्ट का इनकार



Tags:
  • भोपाल
  • अफगानिस्तान
  • पाकिस्तान
  • ATS की कार्रवाई
  • UAPA
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज