शिवरात्रि के आसपास जारी होगी भोपाल बीजेपी कार्यकारिणी की नई सूची, 15 मिनट में की गई थी रद्द

Ramanand Tiwari | Feb 13, 2026, 07:49 IST
Share
bhopal bjp district executive list withdrawn
bhopal bjp district executive list withdrawn

भोपाल बीजेपी की जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होने के बाद विवाद उठ गया है। कारण है कि सूची विधायकों से रायशुमारी के बिना जारी की गई थी। इसके साथ ही संगठन के नियमों का पालन न करने का भी मामला सामने आया है।

News In Short

  • भाजपा जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होते ही विवाद खड़ा हो गया है।
  • विधायकों से रायशुमारी के बिना सूची जारी होने पर आपत्ति उठाई गई।
  • संगठन के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति से महामंत्री होना अनिवार्य था।
  • जिला कार्यकारिणी की सूची को 15 मिनट बाद ही रद्द कर दिया गया है।
  • नई सूची जल्द या शिवरात्रि तक जारी होने की संभावना है।

News In Detail

भोपाल भाजपा जिला कार्यकारिणी की सूची जारी होने के 15 मिनट के भीतर ही रद्द करनी पड़ी। आरोप है कि सूची बिना विधायकों से रायशुमारी किए जारी कर दी गई थी।

इतना ही नहीं संगठन के बायलॉज के अनुसार एक महामंत्री अनुसूचित जाति वर्ग से बनाना अनिवार्य है लेकिन इस नियम का पालन नहीं किया गया। विवाद बढ़ने के बाद अब संकेत हैं कि नई सूची जल्द या अधिकतम शिवरात्रि तक जारी की जाएगी।

रायशुमारी से पहले जारी हुए नाम

सूत्रों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम और मध्य विधानसभा क्षेत्र से करीब 8-8 नाम शामिल किए गए हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित विधायकों से पहले चर्चा नहीं हुई। विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर समेत अन्य जनप्रतिनिधियों को सूची की जानकारी जारी होने के बाद मिली थी। इसके बाद आपत्तियां सामने आईं।

15 मिनट में क्यों रोकनी पड़ी सूची?

सूची सार्वजनिक होते ही असंतोष खुलकर सामने आया। विधायकों ने संगठन को अवगत कराया कि बिना सलाह नाम तय करना उचित नहीं है। प्रदेश स्तर पर चर्चा के बाद करीब 15 मिनट में सूची होल्ड कर दी गई। इस त्वरित फैसले ने आंतरिक समन्वय पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

महामंत्री पद पर नियमों की अनदेखी का आरोप

संगठन के बायलॉज के अनुसार जिला कार्यकारिणी में एक महामंत्री अनुसूचित जाति वर्ग से होना अनिवार्य बताया जाता है।
भोपाल की जारी सूची में इस प्रावधान का पालन नहीं होने की बात सामने आई है। इसके अलावा एक ऐसे नाम को महामंत्री बनाए जाने पर भी चर्चा है जो पूर्व में बागी के रूप में चुनाव लड़ चुका है। इन दोनों बिंदुओं को लेकर संगठन के भीतर मंथन जारी है।

जिलाध्यक्ष ने क्या कहा

भोपाल जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने सूची रोके जाने को तकनीकी कारण बताया है। उन्होंने कहा कि उचित समय पर संशोधित सूची जारी की जाएगी। संकेत दिए गए हैं कि नई कार्यकारिणी शिवरात्रि तक घोषित की जा सकती है। हालांकि बड़े फेरबदल से फिलहाल इनकार किया गया है।

एक साल बाद भी सहमति की चुनौती

जिलाध्यक्षों के चयन के लगभग एक साल बाद कार्यकारिणी घोषित की गई थी। इतने समय बाद भी नामों पर सर्वसम्मति न बन पाना चर्चा का विषय है। प्रदेश के 62 जिलों में नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया चल रही है। एक दर्जन से अधिक जिलों में अब भी सहमति लंबित है। संतुलन साधने की कवायद पिछले दो वर्षों में बड़ी संख्या में अन्य दलों से नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

पुराने और नए कार्यकर्ताओं के बीच संतुलन बनाना संगठन के लिए चुनौती बना हुआ है। जिला स्तर पर यही संतुलन कई जगह देरी की वजह भी बन रहा है। भोपाल जिला कार्यकारिणी को लेकर उठे विवाद के बाद अब निगाहें अगली सूची पर हैं। देखना होगा कि संशोधित घोषणा से संगठनात्मक सहमति बनती है या बहस का नया दौर शुरू होता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भाजपा संगठन में घमासान: सांसद-मंत्री-विधायकों की खींचतान से एक साल बाद भी जिला कार्यकारिणी अधर में

मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार : कांग्रेस ने लोकतंत्र को बदनाम करने की सुपारी ली है

एमपी न्यूज: भोपाल में शराब बनाम जनता टकराव: मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर को दी आखिरी चेतावनी

भोपाल में ईरानी डेरे पर बड़ी स्ट्राइक, पुलिस के 400 जवानों ने की घेराबंदी, 8 महिलाओं समेत 39 गिरफ्तार

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • भोपाल
  • विश्वास सारंग
  • जिलाध्यक्ष
  • रामेश्वर शर्मा
  • कृष्णा गौर
  • अनुसूचित जाति वर्ग
  • जिला कार्यकारिणी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज