खुद को बताया आरएसएस का राष्ट्रीय प्रवक्ता, हो गई FIR
Ravi Singh | Aug 16, 2024, 24:19 IST
national spokesperson FIR
आरोपी भोपाल के शाहपुरा इलाके की एक पॉश कालोनी में रहता है और खुद को आरएसएस राष्ट्रीय प्रवक्ता बताता था। आरोपी ने मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी को पास बनवाने के लिए आवेदन दिया था तो खुद को आरएसएस का प्रवक्ता बताया था।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नाम पर फर्जीवाड़े का एक मामला भोपाल से सामने आया है। आरोपी भोपाल के शाहपुरा इलाके की एक पॉश कालोनी में रहता है और खुद को आरएसएस राष्ट्रीय प्रवक्ता बताता था। आरोपी ने मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी को पास बनवाने के लिए आवेदन दिया था तो खुद को आरएसएस का प्रवक्ता बताया था।
शाहपुरा थाने के एसआई उपेन्द्र सिंह का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने एक आवेदन दिया है। इस आवेदन में लिखा है कि मंत्रालय की सुरक्षा व पास बनाने वाली शाखा में कृष्ण दत्त मिश्रा नाम के व्यक्ति ने 30 जुलाई को एक आवेदन दिया था। आवेदन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के लैटर हैड लिखा गया है। आवेदन में व्यक्ति ने मंत्रालय में प्रवेश के पास की मांग की थी। व्यक्ति खुद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का राष्ट्रीय प्रवक्ता बता रहा था। शिकायत मिलने के बाद शाहपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी सूरज खरे ने अपनी शिकायत में कहा है कि कृष्ण दत्त मिश्रा द्वारा दी गई मंत्रालय में दी गई जानकारी पूरी तरह फर्जी है। आरएसएस में कृष्ण दत्त मिश्रा नाम का कोई भी व्यक्ति प्रवक्ता के पद पर नहीं हैं। पुलिस ने कृष्ण दत्त मिश्रा के खिलाफ वीएनएस की धारा 319(2),318 (4), 335 व 336 (2) के तहत धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
केस दर्ज करने के बाद शाहपुरा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम कृष्ण दत्त मिश्रा के ईको फ्लिंगो कॉलोनी स्थित घर पहुंच गई, लेकिन वह घर नहीं मिला। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी अपनी कॉलोनी में भी खुद को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का प्रवक्ता बताता था।
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
खुद को बताया आरएसएस का प्रवक्ता
धोखाधड़ी का केस दर्ज
पुलिस के पहुंचने से पहले फरार
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari