BHOPAL: लालघाटी के मैरिज लॉन स्थित स्विमिंग पूल में डूबे भाई-बहन, भाई की मौत, बहन वेंटिलेटर पर

Sandeep Kumar | May 04, 2024, 08:06 IST
Share
PIC
PIC

लालघाटी के स्वागत मैरिज लॉन में आयोजित शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गई, जब दो मासूम बच्चे खेलते-खेलते मासूम भाई बहन स्वीमिंग पूल में गिर गए...

BHOPAL. भोपाल के लालघाटी में स्थित स्वागत मैरिज लॉन ( Marriage Lawn ) के स्वीमिंग पूल ( swimming pool ) में दो मासूम भाई और बहन के डूबने की घटना सामने आई है। घटना शुक्रवार की रात 9 बजे की है। लोगों ने दोनों बच्चों को पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि बच्ची की हालत नाजुक है। उसका इलाज जारी है। कोहेफिजा पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक उज्जैन निवासी 4 साल का कामिल और शाजापुर निवासी 5 साल की बेबी लीजा आपस में मौसेरे भाई-बहन हैं। दोनों उज्जैन से भोपाल आई एक बरात में शामिल होने के लिए परिजनों के साथ आए थे। इस बारात का जनवासा लालघाटी स्थित स्वागत गार्डन में रखा था, जबकि रिसेप्शन का कार्यक्रम गुलशन गार्डन ( Gulshan Garden ) में था। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे पूरी बारात तैयार होकर जनवासे से गुलशन गार्डन के लिए रवाना हुई थी। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो दोनों बच्चे दिखाई नहीं दिए। घर वालों ने वापस जनवासे पहुंचकर देखा तो दोनों बच्चे स्वीमिंग पूल में डूबे हुए दिखाई दिए। उन्हें बाहर निकालकर लालघाटी स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कामिल को चैक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। लीजा को गंभीर हालत में वेंटीलेटर पर रखा गया है। बरात रवाना होने से पहले दोनों बच्चे पूल के पास ही खेलते हुए देखे गए थे।

ये खबर भी पढ़िए...Weather Update : मध्य प्रदेश के 14 शहरों में टेम्प्रेचर 40 डिग्री पार, छत्तीसगढ़ में भी हीटवेव का अलर्ट

ये खबर भी पढ़िए...BHOPAL : कार चालक की गुंडागर्दी, कार के बोनट में फंसे आरक्षक को लेकर 500 मीटर दौड़ाई कार



Tags:
  • बच्चे की मौत
  • swimming Pool
  • Marriage Lawn
  • Gulshan Garden
  • स्वागत मैरिज लॉन
  • गुलशन गार्डन
  • स्वीमिंग पूल
इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन

By Sanjay Gupta

इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन
मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब

By Sandeep Kumar

मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!

By Anshika Singh Chauhan

वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?

By

राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक

By Arohi Raj

छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई

By Sandeep Kumar

मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर

By Sanjay Gupta

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर