Weather Update : मध्य प्रदेश के 14 शहरों में टेम्प्रेचर 40 डिग्री पार, छत्तीसगढ़ में भी हीटवेव का अलर्ट

Sandeep Kumar | May 04, 2024, 07:23 IST
Share
PIC
PIC

मई का महीना शुरू होते ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। कई शहरों में तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 और 5 मई को प्रदेश के कई शहरों में हीटवेव चल सकती है...

BHOPAL. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। एमपी के नरसिंहपुर, उज्जैन समेत 14 शहरों में दिन का टेम्प्रेचर 40 डिग्री के पार पहुंच गया। सबसे गर्म नरसिंहपुर रहा। यहां पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शनिवार को भी तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया है। ग्वालियर, खरगोन और खंडवा में हीटवेव ( heat wave) , यानी गर्म हवा भी चल सकती है। हालांकि, 6 मई से मौसम फिर बदल जाएगा और पूर्वी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़िए...BHOPAL : कार चालक की गुंडागर्दी, कार के बोनट में फंसे आरक्षक को लेकर 500 मीटर दौड़ाई कार

मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार प्रदेश के कई इलाकों में गर्म हवाएं चलेगी। 4-5 मई को ग्वालियर, खरगोन, खंडवा, दतिया समेत 10 जिलों में हीट वेव का अलर्ट है, वहीं 6 और 7 मई को पूर्वी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक मई के महीने में मध्य प्रदेश का तापमान 45-47 डिग्री के पार जाने की संभावना है। भोपाल, ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, राजगढ़, शाजापुर, श्योपुर कलां, नरसिंहपुर शिवपुरी, खरगोन, बड़वानी, खंडवा में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। इस दौरान छतरपुर, खजुराहो और नौगांव में पारा 48 डिग्री. भोपाल में तापमान 45 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल की लेडी डॉक्टर से जयपुर में रेप, डॉक्टर ने दोस्ती में दिया धोखा

एमपी के इन जिलों में पड़ेगी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक 4 और 5 मई को ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, खरगोन और खंडवा में लू चल सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...शराब घोटाला: ढेबर टुटेजा पर ED का एक्शन, 205 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

छत्तीसगढ़ में ऐसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के मौसम की बात करें तो यहां गर्मी से लोग काफी परेशान हो गए हैं। गुरुवार को राज्य के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में भी लू चलने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को राज्य के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

ये खबर भी पढ़िए...सजा के बजाय तरक्की की सीढ़ी चढ़ रहे IFS श्रीनिवास राव, जानें पूरा मामला

रात में कई शहरों में टेम्प्रेचर लुढ़का

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और हवा का रुख बदलने के कारण पिछली दो रातों में तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हुई। इनमें भोपाल समेत कई शहर शामिल हैं। गुरुवार-शुक्रवार की रात में पचमढ़ी में पारा 14.8 डिग्री, मंडला में 16.6 डिग्री और रीवा में पारा 17 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल, इंदौर में पारा 22.2 डिग्री दर्ज किया गया।

6-7 मई को बारिश का अनुमान

IMD के मुताबिक ईरान की ओर से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस ( पश्चिमी विक्षोभ ) एक्टिव हो रहा है। इस वजह से 6 और 7 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। सामान्य से साढ़े 4 डिग्री तापमान ज्यादा होने पर हीटवेव चलने लगती है। अगले दिनों में हीट वेव का असर भी रहेगा।

Tags:
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • IMD
  • heat wave
  • गर्मी के तेवर तीखे
CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, नई जिम्मेदारियों के साथ पदोन्नति, त्योहारी सीजन में बढ़ा आटे दाल का भाव
FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला

By VINAY VERMA

FIR के बाद कुलसचिव भूपेंद्र कुलदीप पर गिरी गाज, महिला कर्मचारी के वेतन मामले में FIR और वित्तीय अधिकार छीने जाने के बाद बड़ा फैसला
इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

By Sanjay Gupta

इंदौर हीरानगर फर्जी पट्टाकांड में टीआई सुशील पटेल सस्पेंड, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई
MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार

By Atul Dwivedi

MP बिजली संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर संकट, एक ही बार मिला मौका, ऊर्जा विभाग के आदेश के बाद भी करना पड़ रहा इंतजार
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक

By Umeshwari Baghel

खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में

By Neel Tiwari

मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में
Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक