शराब घोटाला: ढेबर टुटेजा पर ED का एक्शन, 205 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त
Vikram Jain | Published:
ED action on property of Dhebar and Tuteja in Chhattisgarh liquor scam case
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) को बड़ी सफलता मिली है। ED ने मामले के आरोपी पूर्व आईएस अधिकारी अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर सहित अन्य आरोपियों की 205 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया है।
RAIPUR. छत्तीसगढ़ शराब घोटाला (chhattisgarh liquor scam) मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने मामले के आरोपी पूर्व आईएस अधिकारी अनिल टुटेजा (Anil Tuteja) और अनवर ढेबर (Anwar Dhebar) सहित अन्य आरोपियों की 205 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया है। इस प्रॉपर्टी में रायपुर के आलीशान होटल और मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग भी शामिल है।
प्रवर्तन निदेशालय Enforcement Directorate (ED) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन संपत्तियों में 18 चल और 161 अचल संपत्ति है। यह प्रॉपर्टी पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर सहित अन्य आरोपियों की हैं। इससे पहले 11 महीने पहले ED ने शराब घोटाला केस में 122 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।
नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे सुरक्षा बल के जवान, सुकमा जिले में भारी गोलीबारी
ईडी के मुताबिक जब्त की गई 205 करोड़ रुपए की संपत्ति रायपुर के पॉश इलाकों में स्थित है, जिसमें स्टेशन रोड, शंकर नगर सहित बड़ी-बड़ी कॉलोनी में आलीशान बंगले शामिल हैं। इन बंगलों की कीमत करोड़ों में है। ED ने ट्वीट कर इन संपत्तियों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें रायपुर की ये बड़ी होटल भी शामिल है।
सजा के बजाय तरक्की की सीढ़ी चढ़ रहे IFS श्रीनिवास राव, जानें पूरा मामला
शराब घोटाले में पूर्व मंत्री, IAS अफसर, पूर्व आबकारी अधिकारी और बड़े कारोबारी शामिल हैं। इनमें अनिल टुटेजा 2003 बैच के IAS अफसर हैं जो अभी ED की हिरासत में हैं। इस मामले में पूर्व मंत्री समेत 70 लोगों के खिलाफ FIR की गई है। मामले में गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 6 दिनों की ईओडब्ल्यू की रिमांड (EOW remand) पर सौंप दिया है। 8 मई को फिर से आरोपी कारोबारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में कोर्ट ने रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के साथ ही अरविंद सिंह और अरुणपति त्रिपाठी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। शराब घोटाले में आरोपी 3 बड़े नाम अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, अरुणपति त्रिपाठी अभी जेल में हैं। तीनों आरोपी 16 मई तक जेल में रहेंगे। अनवर ढेबर ने स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका भी लगाई है, जिसकी सुनवाई 4 मई को होगी।
टुटेजा और ढेबर की संपत्ति पर ED का एक्शन
प्रवर्तन निदेशालय Enforcement Directorate (ED) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन संपत्तियों में 18 चल और 161 अचल संपत्ति है। यह प्रॉपर्टी पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, कारोबारी अनवर ढेबर सहित अन्य आरोपियों की हैं। इससे पहले 11 महीने पहले ED ने शराब घोटाला केस में 122 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की थी।
ये खबर भी पढ़ें...
नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे सुरक्षा बल के जवान, सुकमा जिले में भारी गोलीबारी
राजधानी रायपुर के पॉश इलाकों में संपत्ति
ईडी के मुताबिक जब्त की गई 205 करोड़ रुपए की संपत्ति रायपुर के पॉश इलाकों में स्थित है, जिसमें स्टेशन रोड, शंकर नगर सहित बड़ी-बड़ी कॉलोनी में आलीशान बंगले शामिल हैं। इन बंगलों की कीमत करोड़ों में है। ED ने ट्वीट कर इन संपत्तियों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें रायपुर की ये बड़ी होटल भी शामिल है।
ये खबर भी पढ़ें...
सजा के बजाय तरक्की की सीढ़ी चढ़ रहे IFS श्रीनिवास राव, जानें पूरा मामला
शराब घोटाला मामले के आरोपी
शराब घोटाले में पूर्व मंत्री, IAS अफसर, पूर्व आबकारी अधिकारी और बड़े कारोबारी शामिल हैं। इनमें अनिल टुटेजा 2003 बैच के IAS अफसर हैं जो अभी ED की हिरासत में हैं। इस मामले में पूर्व मंत्री समेत 70 लोगों के खिलाफ FIR की गई है। मामले में गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने कारोबारी त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 6 दिनों की ईओडब्ल्यू की रिमांड (EOW remand) पर सौंप दिया है। 8 मई को फिर से आरोपी कारोबारी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में कोर्ट ने रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर के साथ ही अरविंद सिंह और अरुणपति त्रिपाठी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। शराब घोटाले में आरोपी 3 बड़े नाम अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, अरुणपति त्रिपाठी अभी जेल में हैं। तीनों आरोपी 16 मई तक जेल में रहेंगे। अनवर ढेबर ने स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका भी लगाई है, जिसकी सुनवाई 4 मई को होगी।
राजस्थान में 283 IAS अफसरों की 623 संपत्तियां, 201 अधिकारियों की 476 प्रॉपर्टी; 128 को खुद की संपत्ति की कीमत तक नहीं पता
By Jyoti Mahender Bhardwaj
अजब एमपी के गजब लोग, बिजली बिल बचाने लगाया ऐसा दिमाग कि स्मार्ट मीटर भी हो गया फेल, सिर्फ इतना आ रहा बिल...
By Aman Vaishnav
भोपाल मास्टर प्लान की सुनवाई में भाजपा विधायक और पूर्व आईएएस आमने-सामने, विधायक बोले- कमिश्नर रहते फाइल बढ़ाई, अब विरोध क्यों?
By Aman Vaishnav
आवारा पशुओं ने छत्तीसगढ़ में ली 295 लोगों की जान, सुप्रीम कोर्ट में आज NHAI की जवाबदेही पर होगी सुनवाई
By VINAY VERMA
एमपी में वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान, 9 महीने में 8.19 लाख मतदाता बढ़े; आयोग से जवाब का इंतजार
By Kaushiki
इंदौर में पानी की किल्लत से फैक्ट्रियों पर ताले लगने का खतरा, कहीं सूखे बोरिंग तो कहीं टैंकरों के भरोसे चल रहा काम, मजदूरों की रोजी-रोटी दांव पर
By Arohi Raj
सरकार के 3 साल पूरे होने से पहले कांग्रेस का गांव-गांव आंदोलन, भ्रष्टाचार बनेगा सबसे बड़ा मुद्दा
By Jyoti Mahender Bhardwaj