BULk ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस के हत्थे चढ़े तीन आरोपी
Vikram Jain | Sept 27, 2024, 18:30 IST
Bhopal BULk trading fraud case three accused arrested
डिजिटल युग में साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला भोपाल से सामने आया है, जहां लिंक भेजकर BULk ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने के नाम पर 86 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
BHOPAL. आज के डिजिटल युग में साइबर क्राइम (cyber crime) पर लगाम लगाना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। पुलिस की तमाम कोशिशों के बाद भी साइबर ठग सक्रिय बने हुए हैं। डिजिटल ट्रांजेक्शन बढ़ने के साथ ही साइबर ठग भी नई-नई तकनीक से लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला राजधानी भोपाल से सामने आया है जहां BULk ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। इस मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पूरा मामला BULk ट्रेडिंग (थोक व्यापार) में निवेश कराकर ठगी से जुड़ा हुआ है। ठगों ने मोतीलाल ओसवाल पीएमएस एप की लिंक भेजकर निवेश के नाम पर 86 लाख रूपए की धोखाधड़ी कर फर्जी खातों में ट्रांजेक्शन कराए गए। इन शातिर ठगों ने फरियादी को मोटी रकम कमाने का लालच दिया फिर अलग-अलग तरीके से पैसे लिए गए। साथ ही फरियादी को इसकी फर्जी रसीद ई- मेल द्वारा भेजी गई।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी फर्जी कंपनी के नाम पर बैंक में व्यवसायिक खाता ओपन कराते थे। ये ठग नकली दस्तावेज का इस्तेमाल करके व्यवसायिक खाता अकाउंट ओपन कराए जाते थे। ये लोग खाताधारक से खरीदे हुए अकाउंट पर मोटा कमीशन लेकर ठगी के लिए टेलीग्राम एप के माध्यम से धोखाधड़ी करने को उपलब्ध कराते है। इसके बाद ट्रांजेक्शन के हिसाब से कमीशन लिया जाता था। आरोपियों ने फर्जी खातों में अब तक 15 करोड का ट्रांजेक्शन किया था।
मामले में फरियादी की शिकायत पर भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिनाल रेसिडेंसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जानें पूरा मामला
नकली दस्तावेज से खोले बैंक खाते
मामले में फरियादी की शिकायत पर भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मिनाल रेसिडेंसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari