भोपाल से चार धाम यात्रा की बुकिंग शुरू, 10 दिन के पैकेज का क्या है रेट? जानें पूरी डिटेल
Aman Vaishnav | Mar 15, 2026, 09:55 IST
bhopal chardham yatra 2026 packages registration details
भोपाल के श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर की ट्रैवल एजेंसियों ने इस साल के नए टूर पैकेज जारी कर दिए हैं। इस बार यात्रा के खर्च में पिछले साल के मुकाबले बढ़ोतरी देखी गई है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हर साल हजारों श्रद्धालु उत्तराखंड के चार धामों के दर्शन करने जाते हैं। इस साल भी ट्रैवल एजेंसियों ने अपने पैकेज भी जारी कर दिए हैं।
अब अपनी चार धाम यात्रा की प्लानिंग शुरू कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना जरूरी है।
![58d113ae-073]()
भोपाल में चार धाम यात्रा के लिए हबीबगंज, शिवाजी नगर, 10 नंबर बस स्टॉप, न्यू मार्केट और जवाहर चौक जैसे प्रमुख इलाकों में ट्रैवल ऑपरेटर्स हैं। ऑपरेटर्स के मुताबिक इस बार 9 रात और 10 दिन के चार धाम पैकेज की कीमत करीब 26 हजार रुपए रखी गई है।
अक्षय तृतीया के मौके पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। इसके बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट भी खुल जाएंगे। इसके चलते प्रसिद्ध उत्तराखंड चार धाम यात्रा इस साल 19 अप्रैल से शुरू होगी।
![475f6094-0e5]()
ट्रैवल्स संचालक संदेश अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल इस पैकेज की कीमत 23 हजार थी। इस बार इसमें 3 हजार की बढ़ोतरी हुई है। अब तक 20 पैकेज बुक हो चुके हैं। वहीं ट्रैवल्स होम के जगदीश केसरवानी और दूसरे संचालकों के मुताबिक भोपाल में अब तक कुल मिलाकर 70 से ज्यादा पैकेज बुक हो चुके हैं।
![06fe4d21-d0e]()
चार धाम यात्रा उत्तराखंड के चार बड़े तीर्थ स्थलों - यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए की जाती है। भोपाल से जाने वाले लोग आमतौर पर पहले हरिद्वार या ऋषिकेश पहुंचते हैं। फिर वहां से ट्रेवल एजेंसियों के पैकेज के तहत आगे की यात्रा करते हैं।
![bhopal chardham yatra 2026 packages registration details]()
ट्रैवल संचालकों का कहना है कि उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना जरूरी है। प्रशासन केवल एक सीमित संख्या में ही श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति देता है। इसलिए श्रद्धालुओं को सलाह दी जा रही है कि वे समय रहते यात्रा पैकेज बुक करवा लें।
केदारनाथ धाम जाने के लिए 16 से 18 किमी का ट्रैक करना पड़ता है। इस यात्रा के दौरान यात्रियों को होटल में ठहरने, खाने-पीने और स्थानीय यात्रा के लिए पूरी व्यवस्था मिलती है। बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए घोड़ा, पालकी और हेलीकॉप्टर जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं, ताकि उन्हें यात्रा में कोई दिक्कत न हो।
![4b4c50ed-aef]()
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: कम पैसों में करें एमपी की शानदार यात्रा, ऐसे करें बुक
चारधाम यात्रा में सबसे पहले किस धाम के करना चाहिए दर्शन, जानिए क्या है वजह
चारधाम यात्रा में क्या है केदारनाथ मंदिर का महत्व, भगवान शिव से जुड़ी है मान्यताएं
चार धाम यात्रा के लिए जरूरी नहीं है पंजीकरण, जानें और क्या बोले उत्तराखंड के मंत्री
अब अपनी चार धाम यात्रा की प्लानिंग शुरू कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना जरूरी है।
58d113ae-073
चार धाम पैकेज की कीमत ?
कब से होगी यात्रा की शुरुआत?
475f6094-0e5
70 से ज्यादा पैकेज बुक
06fe4d21-d0e
चार धाम यात्रा के तीर्थ स्थल
bhopal chardham yatra 2026 packages registration details
ऑनलाइन पंजीकरण करना जरूरी
यात्रियों को मिलेगी सभी जरूरी सुविधा
4b4c50ed-aef
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: कम पैसों में करें एमपी की शानदार यात्रा, ऐसे करें बुक
चारधाम यात्रा में सबसे पहले किस धाम के करना चाहिए दर्शन, जानिए क्या है वजह
चारधाम यात्रा में क्या है केदारनाथ मंदिर का महत्व, भगवान शिव से जुड़ी है मान्यताएं
चार धाम यात्रा के लिए जरूरी नहीं है पंजीकरण, जानें और क्या बोले उत्तराखंड के मंत्री
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari