MP में अधिकारियों को सख्त चेतावनी, CM के निर्देश के पालन में लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई
Vikram Jain | Aug 08, 2024, 19:39 IST
Bhopal CM office issues warning to all departments
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव से जुड़ी घोषणाओं या महत्वपूर्ण निर्देशों के पालन में लेटलटीफी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर सीएम कार्यालय से सभी विभागों के लिए चेतावनी जारी की गई है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में अब मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशों के पालन में गंभीरता नहीं दिखाना अधिकारियों और कर्मचारियों पर भारी पड़ सकता है। अब सीएम के निर्देशित महत्वपूर्ण प्रकरणों के पालन में देरी या लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। इसको लेकर सीएम कार्यालय से सभी विभागों के लिए चेतावनी जारी की है। सामने आया है कि विभागों से पोर्टल पर टारगेट डेट और फॉलोअप डिटेल्स टाइम पर नहीं भरा जा रही है, जिसके चलते अति महत्वपूर्ण प्रकरणों में देरी हो रही है।
दरअसल, मुख्यमंत्री से जुड़ी घोषणाओं या निर्देशित महत्वपूर्ण मामलों पर विलंब करने या इसे गंभीरता से नहीं लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने सभी विभागों को उनके यहां पेडिंग मामलों की जानकारी भेजी है। पेडिंग मामलों की सूची में गृह विभाग के ए प्लस 64 प्रकरण और ए 49 प्रकरण हैं।
सभी विभाग प्रमुखों के लिए जारी चेतावनी में कहा गया है कि ए प्लस एवं ए मानिट के महत्वपूर्ण प्रकरण नोटशीट के माध्यम से विभागों को भेजे गए हैं। लेकिन विभागों द्वारा पोर्टल पर टारगेट डेट एवं फॉलोअप डिटेल्स को टाइम पर नहीं भरा जा रहा है, जिसके कारण अति महत्वपूर्ण प्रकरणों में विलंब हो रहा है। अधिकारियों द्वारा पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं की गई है, उनकी जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। साथ ही सीएम मानिटों का प्राथमिकता से निराकरण के भी निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय से सभी विभागों में भेजी गई जानकारी में बताया गया कि कितने मामले पेंडिंग है। साथ ही बताया गया है कि कितने मामलों में समय सीमा खत्म होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इनमें गृह विभाग के ए प्लस 64 और ए प्रकरण 49 शामिल हैं। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 24 और 15, राजस्व विभाग के 13 और 15 मामले, लोक निर्माण विभाग के 12 और 19 मामले, स्कूल शिक्षा विभाग के 13 और 21 मामले, जीएडी के 29 और 16 मामले, वन विभाग के 15 और 5 मामले हैं।
सीएम कार्यालय ने भेजी पेडिंग मामलों की जानकारी
महत्वपूर्ण प्रकरणों में हो रही देरी
इन विभागों पर पेंडिंग है मामले
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari