इंदौर के बाद अब एमपी के इन जिलों में कोरोना की दस्तक, देशभर में आंकड़े 4 हजार के पार

Kaushiki | Jun 04, 2025, 10:28 IST
Share
cororonaa
cororonaa

भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और देवास में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। भोपाल में पहली महिला संक्रमित पाई गई, जबकि ग्वालियर में मुंबई से लौटे व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर से वृद्धि देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ी है वैसे-वैसे कोरोना के मामलों में भी इजाफा हुआ है।

मंगलवार को राजधानी भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और देवास में 6 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। इसमें से भोपाल और ग्वालियर में इस साल पहला मामला सामने आया है। आपको बता दें देशभर में कोरोना के मामले 4 हजार के पार पहुंच चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें... देश में कोरोना से 4 दिन में 31 मौतें, 4 हजार पार पहुंचा आंकड़ा, एमपी में दर्ज 21 मामले

भोपाल में पहली संक्रमित महिला

इस साल भोपाल में कोरोना के पहले संक्रमित मरीज के तौर पर 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को जिंदल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत ही संपर्क ट्रेसिंग शुरू कर दी है।

मुंबई से लौटे व्यक्ति में कोरोना संक्रमण

ग्वालियर में श्रीराम कॉलोनी में 53 वर्षीय एक अधेड़ व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह 27 मई को मुंबई से लौटे थे। उनकी सर्दी और खांसी के लक्षणों के बाद 1 जून को टेस्ट किया गया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

ये खबर भी पढ़ें... देश में कोरोना का खतरा बरकरार : 24 घंटे में 6 मौतें, एक्टिव केस 3976

देवास और इंदौर में भी संक्रमण की पुष्टि

वहीं, देवास में दो भाई-बहन संक्रमित पाए गए, जिन्होंने कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग के दौरान पॉजिटिव रिपोर्ट दी। इंदौर में भी दो और मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये दोनों मरीजों को खांसी और बुखार के लक्षणों पाए जाने पर 1 जून को टेस्ट के दौरान पॉजिटिव पाए गए।

अबतक कोरोना के कुल 27 मामले

बता दें कि, जनवरी से लेकर अब तक प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 27 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन मामलों की जांच तेज कर दी है और संपर्क ट्रेसिंग के माध्यम से संक्रमित व्यक्तियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें... मध्य प्रदेश में कोरोना वेरिएंट जेएन-1 के 6 सक्रिय मरीज मिले, ज्यादातर इंदौर में

कोरोना से कैसे बचें

  • मास्क पहनने की आदत डालें, खासकर जब आप बाहर जाएं या भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में हो।
  • साबुन और पानी से बार-बार हाथ धोएं, विशेषकर खाना खाने से पहले।
  • नाक छूने के बाद और बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद।
  • बच्चों को घर पर रहने और दूसरों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए समझाएं।
  • घर के वातावरण को स्वच्छ रखें और एयर फिल्टर या हवादार स्थानों में रखने की कोशिश करें।
ये खबर भी पढ़ें...कोरोना फिर लौट आया! नए वेरिएंट से अबतक 1 मौत, जल्द जारी हो सकती है गाइडलाइन

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬

👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

इंदौर में कोरोना | मध्यप्रदेश न्यूज | MP News | Madhya Pradesh | Indore | covid 19 virus | covid-19 in mp

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Indore
  • भोपाल
  • कोरोना
  • देवास
  • इंदौर में कोरोना
  • covid 19 virus
  • Covid
  • covid-19 in mp
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा