भोपाल ड्रग्स केस : अब एनसीबी करेगी 1814 करोड़ के ड्रग्स मामले की जांच, आरोपी अमित का परिवार लापता

Pratibha ranaa | Oct 08, 2024, 08:28 IST
Share
िन
िन

भोपाल के बगरोदा इंडस्ट्रियल एरिया में पकड़े गए 1814 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन ड्रग्स मामले की जांच अब एनसीबी करेगी। मंदसौर निवासी हरीश आंजना और भोपाल के अमित चतुर्वेदी समेत कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

भोपाल के बगरोदा इंडस्ट्रियल एरिया की एक बंद फैक्ट्री में 1814 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स पकड़ी गई, जिसकी जांच अब नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ( एनसीबी ) दिल्ली करेगी। इसमें मंदसौर के रहने वाले हरीश आंजना और भोपाल के निवासी अमित चतुर्वेदी समेत कई आरोपी शामिल हैं। एनसीबी ने हरीश आंजना को सोमवार को दिल्ली ले जाया, जबकि इससे पहले अमित और नासिक के सान्याल बाने को हिरासत में लिया गया था।

मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

अमित ने कटारा हिल्स में किराए पर फ्लैट लिया था, जहां सिर्फ ड्रग्स सप्लायर से डील होती थी। इस मामले में पुलिस ने फ्लैट की मालिक साध्वी श्रीवास्तव पर भी केस दर्ज किया है।

अमित का परिवार लापता

अमित के परिवार का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। उनके निवास स्थान पर ताला लगा हुआ है, और उनकी पत्नी जो निजी स्कूल में टीचर हैं, व बच्चों के फोन बंद हैं। बता दें,अमित के पिता पुलिस में सब-इंस्पेक्टर रह चुके हैं। अमित पर 60,000 रुपये का बकाया भी है, जिसे उन्होंने कई सालों से नहीं चुकाया है। फैक्ट्री में मजदूरों को लाकर उन्हें दवाइयों के उत्पादन का झांसा देकर काम करवाया जाता था।

ये खबर भी पढ़िए...भोपाल ड्रग्स केस में गिरफ्तार हरीश आंजना, डिप्टी सीएम देवड़ा का दिखाता है रसूख, बीजेपी युवा मोर्चा से भी जुड़ा

भेल के रिटायर्ड मैनेजर की भूमिका

भेल के रिटायर्ड मैनेजर एसके सिंह को गिरफ्तार किया गया है, जिसने 60,000 रुपये महीना किराए पर यह फैक्ट्री दी थी। ऐसा माना जा रहा है कि उसे इस फैक्ट्री में चल रही गतिविधियों की जानकारी थी।

फैक्ट्री की लीज रद्द होगी

फर्नीचर की फैक्ट्री के नाम पर ड्रग्स का कारोबार चलाया जा रहा था। एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक विशाल सिंह चौहान के अनुसार, इस प्लॉट की लीज को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।

हरिश आंजना का राजनीतिक सफर

हरीश आंजना भाजपा युवा मोर्चा का मंडल पदाधिकारी रहा है और उस पर पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी के दो मामले दर्ज हैं। हालांकि, एनडीपीएस के केस में फंसने के बाद उसे पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बावजूद उसने 2023 में भाजपा नेता जगदीश देवड़ा के प्रचार में सहयोग किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी
  • नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
  • मध्यप्रदेश न्यूज अपडेट
  • भोपाल ड्रग्स केस
  • Bhopal Drugs Case
  • हरीश आंजना
  • मेफेड्रोन ड्रग्स मामला
  • मंदसौर ड्रग सप्लायर
  • Bagroda Industrial Area
  • अमित चतुर्वेदी
कलेक्टर-SP ने कैसे कर दी अस्पताल पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, DGP को CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश

By Neel Tiwari

कलेक्टर-SP ने कैसे कर दी अस्पताल पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, DGP को CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश
BJP जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: 17 हजार किमी, 53 जिले और 700 कार्यक्रम; अब असर पर सवाल

By Ramanand Tiwari

BJP जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: 17 हजार किमी, 53 जिले और 700 कार्यक्रम; अब असर पर सवाल
वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा

By Ramanand Tiwari

वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा
50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका

By Neel Tiwari

50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन

By Umeshwari Baghel

कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

By Umeshwari Baghel

डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...

By Jitendra Shrivastava

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...