भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, अब नॉर्मल किराए में मिलेगा प्रीमियम सफर

Aman Vaishnav | Jul 02, 2026, 09:31 IST
Share
भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, भोपाल में इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत
भोपाल में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत, भोपाल में इलेक्ट्रिक बस की शुरुआत

भोपाल में यात्रियों के लिए आज से AC इलेक्ट्रिक बसों की सेवा शुरू हो गई है। फिलहाल शहर के 3 प्रमुख रूटों पर 10 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। इन नई AC ई-बसों का किराया पुरानी लाल सिटी बसों जितना ही रखा गया है।

राजधानी भोपाल में अब लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में AC ई-बसों की सुविधा भी मिलने लगी है। टिकटिंग सिस्टम की टेस्टिंग और ट्रायल रन पूरा होने के बाद गुरुवार, 30 जुलाई से ये बसें यात्रियों के लिए सड़क पर उतर गई हैं।

फिलहाल 3 रूट पर 10 AC ई-बसें चलाई जा रही हैं। अच्छी बात यह है कि इनका किराया सामान्य लाल सिटी बसों जितना ही रखा गया है। यानी AC बस में सफर करने के लिए अलग से पैसे नहीं देने होंगे। न्यूनतम किराया 6-7 रुपए और अधिकतम 40 रुपए है।

b7dbd10d-aec
b7dbd10d-aec

किन रूटों पर चल रही हैं बसें?

अभी ई-बसें इन रूटों पर चल रही हैं...

  • चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन होते हुए बैरागढ़-चिचली तक।
  • चिरायु हॉस्पिटल से डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन।
  • डीबी मॉल मेट्रो स्टेशन से कोच फैक्ट्री तक।
इसके अलावा कोलार से एमपी नगर के बीच भी 3 बसें चलाई जा रही हैं।

070e6ed0-902
070e6ed0-902

पुराने बस स्टॉप पर ही रुकेंगी

नई ई-बसें शहर के उन्हीं बस स्टॉप पर रुक रही हैं, जहां पहले सिटी बसें रुकती थीं। इसलिए यात्रियों को कोई नई जगह ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। फिलहाल बसों का तय टाइम-टेबल जारी नहीं किया गया है।

15 अगस्त के बाद सभी 30 बसें चलेंगी

अभी भोपाल में 30 ई-बसें पहुंच चुकी हैं। पहले चरण में 10 बसें शुरू की गई हैं। जल्द ही 10 और बसें सड़कों पर उतरेंगी। 15 अगस्त को प्रदेश स्तर पर इन बसों का लोकार्पण होगा। इसके बाद सभी 30 बसें नियमित रूप से चलने लगेंगी।

2dd55915-4b0
2dd55915-4b0

ई-बसों की खास बातें

  • पूरी तरह एयर कंडीशंड बसें।
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक डोर की सुविधा।
  • व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल के लिए अलग जगह।
  • एक साथ दो व्हीलचेयर खड़ी की जा सकती हैं।
  • पहली बार भोपाल की बसों में ऐसी सुविधा दी गई है।
f036b88b-266
f036b88b-266

ट्रैफिक में भी रहेंगी बेहतर

नई इलेक्ट्रिक बसों की लंबाई करीब 9 मीटर है, जबकि पुरानी सिटी बसें करीब 12 मीटर लंबी थीं। छोटी होने की वजह से ये बसें तंग सड़कों और ट्रैफिक में आसानी से निकल सकेंगी।

किस समय चलेंगी बसें?

फिलहाल बसों का संचालन दो शिफ्ट में किया जा रहा है।

  • सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक।
  • दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक।
d6a74e5c-b48
d6a74e5c-b48

आगे क्या तैयारी है?

नगर निगम के मुताबिक, अगले 10 से 12 दिनों में 20 और ई-बसें भोपाल पहुंचने की उम्मीद है। बैरागढ़ डिपो में इनके लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कर लिया गया है, जहां 11 चार्जिंग पॉइंट लगाए गए हैं। इससे बसों के नियमित संचालन में कोई परेशानी नहीं होगी।

    ये खबरें भी पढ़िए।

    एमपी में शुरु होगी पीएम ई-बस सेवा, यात्रियों को सस्ते में मिलेगी लग्जरी सुविधाएं

    दूसरे राज्यों से भी सस्ता होगा एमपी सुगम बस सेवा का सफर, 400 रुपए तक की होगी बचत

    एमपी में चलेंगी 5 हजार से ज्यादा बसें, जुलाई से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना

    एमपी की सड़कों पर नहीं दिखेंगी 15 साल पुरानी बसें, हाईकोर्ट ने ऑपरेटरों की उम्मीदों पर फेरा पानी

    Tags:
    • भोपाल
    • चार्जिंग स्टेशन
    • इलेक्ट्रिक बस
    • ईवी चार्जिंग स्टेशन
    • परिवहन सेवा
    • पीएम ई-बस सेवा
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

    By Atul Dwivedi

    MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

    By Ramanand Tiwari

    मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

    By Jitendra Shrivastava

    मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

    By Sanjay Dhiman

    mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

    By Sanjay Gupta

    झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

    By Arun Tiwari

    बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा