भोपाल के इंजीनियर ने की रिटायर्ड डीजी मैथिलीशरण गुप्त की EOW में शिकायत, जानें पूरा मामला
Sandeep Kumar | Nov 23, 2025, 19:41 IST
retired-dg-maithilisharan-gupt
मध्य प्रदेश के रिटायर्ड डीजी मैथिलीशरण गुप्त के खिलाफ शिकायत दायर की गई है। आरोप है कि गुप्त ने 2024 भोपाल लोकसभा चुनाव में संपत्ति की गलत जानकारी दी। गुप्त पर अवैध पार्किंग बनाने और धमकाने का भी आरोप है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड डीजी मैथिलीशरण गुप्त के खिलाफ EOW में शिकायत की गई है। शिकायत दानिश कुंज कोलार में उनके पड़ोसी इंजीनियर माधव गुप्ता ने की है। आरोप है कि गुप्त ने 2024 भोपाल लोकसभा चुनाव के नामांकन में संपत्ति संबंधी जानकारी गलत दी। आरोप है कि शपथ पत्र में संपत्ति की कीमत बेहद कम बताई गई है।
इंजीनियर माधव गुप्ता ने कहा कि मैथिलीशरण गुप्त ने उनके प्लॉट के हिस्से पर कब्जा किया है। साथ ही रिटायर्ड डीजी गुप्त ने अवैध रूप से पार्किंग बनाई है। इसकी शिकायत करने पर गुप्ता ने धमकाने और FIR दर्ज कराने का आरोप लगाया है। गुप्ता ने कहा कि थाने में उनकी शिकायत की सुनवाई नहीं होती। मैथिलीशरण गुप्त खुद को अपराध एवं क्राइम फ्री भारत मिशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हैं।
ये खबर भी पढ़िए...MP Sarkari Naukri: एमपी में Assistant Professor बनने का मौका, MPPSC ने निकाली भर्ती
रिटायर्ड डीजी मैथिलीशरण गुप्त दानिश कुंज कोलार में रहते हैं। शिकायत करने वाले माधव गुप्ता ने बताया कि चुनाव नामांकन के दौरान गुप्त ने गलत शपथ पत्र दिया था। शपथ पत्र में गुप्त ने अपने बंगले की कीमत 3.10 करोड़ रुपए बताई थी। उन्होंने बताया कि गुप्त ने यह बंगला 1996 में खरीदा था। वहीं, बंगले की रजिस्ट्री 2010 में हुई थी। रजिस्ट्री के समय बंगले की कीमत 23.60 लाख थी। गुप्त ने बंगला 3.85 लाख रुपए में खरीदना बताया है। बाकी की कीमत अलग-अलग अदा की गई थी। शिकायतकर्ता गुप्ता ने इसके प्रमाण शिकायती आवेदन के साथ देने की बात कही है।
ये खबर भी पढ़िए...मौसम पूर्वानुमान (24 नवंबर) : MP में शीतलहर, दक्षिण भारत में आंधी तो उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट
पूर्व डीजी मैथिलीशरण गुप्त ने मीडिया से कहा कि माधव गुप्ता नियम विरुद्ध कंस्ट्रक्शन कर रहा है। उन्होंने इस पर कई शिकायतें की हैं। गुप्त ने कहा कि हमने कोई अतिक्रमण नहीं किया। माधव ने कंस्ट्रक्शन के लिए कई हरे पेड़ काटे हैं। 6 नवंबर को माधव ने नगर निगम क्षेत्र में कब्जा किया। यहां कई गहरे गड्ढे किए गए, जिससे गुप्त का मकान कमजोर हो गया। इसे लेकर नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने माधव के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
मैथिलीशरण गुप्ता ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी शिकायत की गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, न कि बनारस से। शिकायत में यह दावा किया गया था कि उन्होंने बनारस से चुनाव लड़ा था। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कॉलोनी में 18 मकान आईपीएस अधिकारियों के हैं। यहां के सभी मकान समान आकार के हैं।
मैथिलीशरण गुप्त ने 2024 लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से चुनाव लड़ा। 19 अप्रैल 2024 को उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। पर्चे में उनकी कुल संपत्ति 19.23 करोड़ रुपए बताई गई थी।
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में बीएलओ पर SIR सर्वे का प्रेशर, एक हफ्ते में 4 की हार्ट अटैक से मौत
जनवरी 2022 में मैथिलीशरण गुप्त ने आईपीएस एमपी ग्रुप में एक संदेश पोस्ट किया। संदेश में उन्होंने मुस्लिमों को देश की बर्बादी के लिए जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद डीजीपी विवेक जौहरी ने उन्हें ग्रुप से बाहर कर दिया। कोरोना काल में गुप्त ने नींबू की दो बूंद नाक में डालने की सलाह दी थी।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में 35 करोड़ की निवेश धोखाधड़ी, कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW की बड़ी रेड
वह 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। 2021 में विशेष पुलिस महानिदेशक (डीजीपी स्पेशल, पुलिस सुधार) पद से सेवानिवृत्त हुए। मध्यप्रदेश में होमगार्ड के महानिदेशक और एसटीएफ चीफ सहित विभिन्न पदों पर काम किया।
अवैध रूप से पार्किंग बनाई
ये खबर भी पढ़िए...MP Sarkari Naukri: एमपी में Assistant Professor बनने का मौका, MPPSC ने निकाली भर्ती
बंगले की कीमत छुपाई
ये खबर भी पढ़िए...मौसम पूर्वानुमान (24 नवंबर) : MP में शीतलहर, दक्षिण भारत में आंधी तो उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट
कोई अतिक्रमण नहीं किया
की गई हैं फर्जी शिकायत
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप लड़ चुके हैं चुनाव
ये खबर भी पढ़िए...एमपी में बीएलओ पर SIR सर्वे का प्रेशर, एक हफ्ते में 4 की हार्ट अटैक से मौत
विवादों में भी रहे हैं मैथिलीशरण गुप्त
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में 35 करोड़ की निवेश धोखाधड़ी, कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर EOW की बड़ी रेड
कौन हैं मैथिलीशरण गुप्त
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari