ससुराल ने कराए बहू के हाथ पीले, ससुर ने किया कन्यादान, ये कहानी आपको भावुक कर देगी
Aman Vaishnav | Jul 08, 2026, 11:35 IST
भोपाल में ससुर ने बहू का किया कन्यादान
भोपाल के भौंरी गांव में एक दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ससुर ने अपने बेटे की मौत के बाद बहू को बेटी की तरह विदा किया और खुद उसका कन्यादान भी किया।
समझें क्या है पूरा मामला...
- भोपाल के भौंरी गांव में एकअनोखी शादी हुई।
- सास-ससुर ने अपनी बहू प्रियंका को बेटी बनाकर विदा किया।
- यह फैसला उन्होंने बेटे कपिल के निधन के बाद लिया गया।
- कपिल की कैंसर से मौत हुई थी।
- यह शादी इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
मध्य प्रदेश के भोपाल से ऐसी ही एक कहानी सामने आई है। यहां सास-ससुर ने अपनी बहू को बेटी बनाकर उसे नई जिंदगी दी।
3e36ef4c-eca
शादी 2018 में, ससुराल 2023 में आई
वर्ष 2023 में वह पहली बार ससुराल आई थी। कुछ ही दिनों में वह पूरे परिवार की लाड़ली बन गई थी। उसने सास-ससुर की सेवा करते हुए सबका दिल जीत लिया था।
कैंसर ने छीन लिया बेटा
यह खबर पूरे परिवार के लिए बड़ा झटका थी। बेटे को खोने का दुख गहरा था। फिर भी परिवार ने हिम्मत नहीं हारी। भोपाल में अनोखी शादी
इसी बीच दिनेश बैरागी और उनकी पत्नी ने एक बड़ा फैसला लिया। उन्होंने तय किया कि प्रियंका का भविष्य नहीं रुकेगा। उन्होंने बहू को बेटी बनाकर विदा करने की ठानी। इसके लिए उन्होंने प्रियंका के माता-पिता से भी बात की। दोनों परिवार इस फैसले पर राजी हो गए।
0a908523-f75
परिवार ने निभाई हर रस्म
बताया जा रहा है कि शादी की सारी तैयारियां दिनेश बैरागी के परिवार ने ही कीं। हर रस्म भी उन्होंने ही निभाई। संत हिरदाराम नगर के पास भौंरी गांव में यह विवाह समारोह हुआ। सभी रस्में पारंपरिक तरीके से पूरी हुईं।
सबसे भावुक पल तब आया जब दिनेश बैरागी ने खुद प्रियंका का कन्यादान किया। उन्होंने उसे बेटी की तरह आशीर्वाद दिया। वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। यह नजारा देखकर गांव के लोग भी भावुक हो उठे।
7fe7073c-dd1
परिवार ने क्या कहा
प्रियंका के पिता रामबाबू बैरागी भी इस मौके पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि बेटी की ससुराल वाले ही उसके दोबारा विवाह की जिम्मेदारी उठाएंगे। उनके अनुसार यह समाज के लिए एक बड़ी मिसाल है।
ये खबरें भी पढ़िए...
न बैंड बजा, न बारात लगी, दुल्हन के इंतजार में रात भर बैठे रहे 42 दूल्हे, एक भी नहीं आई
ग्वालियर में शादी के नाम पर ठगी, भाई बनकर असली पति ने ही पत्नी का किया कन्यादान
बागेश्वर धाम में भक्ति का महाकुंभ, महाशिवरात्रि पर 301 कन्याओं का होगा कन्यादान
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari