भोपाल से दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, फ्लाइट्स होंगी बंद!

Aman Vaishnav | Published:
Share
bhopal flights cut down delhi mumbai bengaluru hyderabad
bhopal flights cut down delhi mumbai bengaluru hyderabad

भोपाल के हवाई यात्रियों के लिए बुरी खबर है। जून और जुलाई से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की 4 मुख्य उड़ानें बंद होने जा रही हैं। साथ ही इससे हवाई किराया 25% तक बढ़ सकता है।

5 प्वाइंट में समझें पूरा मामला

  • जून और जुलाई के महीने से भोपाल से चलने वाली चार मुख्य फ्लाइट्स बंद हो रही हैं।
  • इस कटौती का सबसे ज्यादा असर दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
  • फ्लाइट्स कम होने की वजह से कई यात्रियों की परेशानी बहुत बढ़ने वाली है।
  • फ्लाइट्स कम होने से हवाई टिकट के दाम 15 से 25 प्रतिशत तक महंगे हो सकते हैं।
  • एयरलाइन कंपनियों का यह फैसला अभी अस्थायी है।
dc52e7b7-db6
dc52e7b7-db6


भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से सफर करने वाले हवाई यात्रियों के लिए आने वाले दिन मुश्किलों से भरे हो सकते हैं। यदि आप भी जून या जुलाई के महीने में भोपाल से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद या बेंगलुरु जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है।

एयरलाइन कंपनियों ने जून और जुलाई से भोपाल की चार प्रमुख फ्लाइट्स में कटौती करने का फैसला लिया है। साथ ही उन्हें अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है।

किन यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी और क्यों?

एयरलाइन कंपनियों के इस फैसले का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो काम या पढ़ाई के सिलसिले में अक्सर भोपाल से बाहर आते-जाते रहते हैं।

  • बिजनेस ट्रैवलर्स: काम के सिलसिले में तुरंत बाहर जाने वाले कारोबारी।
  • स्टूडेंट्स : दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहरों में पढ़ाई करने वाले छात्र।
  • नियमित यात्री : जो लोग अक्सर इन रूटों पर सफर करते हैं।
  • जरूरी बात: ट्रैवल एजेंसियों का साफ कहना है कि इन रूट्स पर पहले से ही सीटों की मांग बहुत ज्यादा रहती है। अब जब फ्लाइट्स कम हो जाएंगी, तो यात्रियों के पास विकल्प बहुत सीमित बचेंगे। इसके चलते पीक डेज में हवाई किराया बढ़ सकता है।

कितना महंगा होगा हवाई टिकट?

फ्लाइट्स की संख्या कम होने का सीधा असर किराए पर दिखने लगेगा। ट्रैवल एजेंसियों के अनुसार भोपाल से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु रूट पर अचानक यात्रा करने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी होगी।

रूटपरेशानी का कारणकिराए में संभावित बढ़ोतरी
भोपाल से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद4 प्रमुख फ्लाइट्स में कटौती और अस्थायी बंदी15% से 25% तक

क्या यह बदलाव हमेशा के लिए है?

राहत की बात बस इतनी है कि फिलहाल एयरलाइन कंपनियों ने यह बदलाव अस्थायी तौर पर किए हैं। वहीं जानकारों का कहना है कि यदि ऑपरेशनल कटौती लंबे समय तक चली, तो आने वाले महीनों में भोपाल से चलने वाली दूसरे रूट्स की फ्लाइट्स पर भी इसका बुरा असर देखने को मिल सकता है।

ये खबरें भी पढ़िए...

भोपाल एयरपोर्ट पर एयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, 80 यात्रियों ने टिकट कैंसिल किए, जानें कारण

ग्वालियर एयरपोर्ट से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू, हवाई यात्रियों को मिलेगा फायदा

भोपाल एयरपोर्ट बनेगा मध्य भारत का नया 'एविएशन हब', श्रीनगर, चेन्नई के लिए मिलेंगी सीधी उड़ानें

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीते दिखे युजवेंद्र चहल, वीडियो वायरल, रियान पराग पर लग चुका है जुर्माना

Tags:
  • भोपाल
  • दिल्ली
  • एयर इंडिया फ्लाइट
  • मुंबई
  • राजा भोज एयरपोर्ट
  • भोपाल एयरपोर्ट
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा

By Arohi Raj

सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर

By Aman Vaishnav

सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर

By Aman Vaishnav

शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?