भोपाल लव जिहाद केस में खुलासा, आरोपियों के फोन से मिले अश्लील वीडियो और...

Rohit Sahu | Apr 26, 2025, 09:28 IST
Share
love jihad bhopal case
love jihad bhopal case

भोपाल में अजमेर कांड में बड़े खुलासे हुए हैं। लव जिहाद के आरोपियों के मोबाइल से छात्राओं के अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए SIT गठित की है।

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज से चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यह मामला अजमेर और केरल स्टोरी की तरह है। जहां हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया।आरोपियों ने पहचान छिपाकर हिंदू छात्राओं से दोस्ती की और फिर उन्हें अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया। इस मामले में अब नया खुलासा हुआ है। आरोपियों के फोन से अश्लील वीडियो मिले हैं। साथ ही अन्य छात्राओं ने भी शिकायत दर्ज कराई हैं।

मोबाइल में मिला अश्लील कंटेंट, धमकी वाले मैसेज भी

गिरफ्तार आरोपियों फरहान और साहिल के मोबाइल से कई लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं, जिन्हें कई मोबाइल नंबरों पर शेयर किया गया। इसके साथ ही लड़कियों को धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे, जिससे साफ है कि पूरा मामला पहले से प्लान किया गया षड्यंत्र था।

6 से ज्यादा छात्राएं बनीं शिकार, एक नाबालिग भी

इस मामले में अभी तक 6 छात्राएं सामने आकर शिकायत कर चुकी हैं। जिनमें से एक नाबालिग भी बताई जा रही है। भोपाल के अलग अलग थानों में कई शिकायतें दर्ज हुईं इसमें अभी तक 12 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। जिसमें से पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बागसेवनिया, अशोका और जहांगीराबाद थाने में अलग अलग शिकायत दर्ज हुईं। पीड़िता और आरोपी एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और वहीं से संबंध शुरू हुए।

गर्दन पर चाकू रखकर साथियों से करवाते थे दुष्कर्म

जानकारी के अनुसार आरोपी पहले प्रेमजाल में फंसाया करतेथे, फिर उनको धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म करते थे। एक पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसकी गर्दन पर हथियार रखकर उससे जबरदस्ती करते थे। इस दौरान वीडियो भी बनाते, कलमा बुलवाते और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे। साथ ही लड़कियों को मांस भी खिलाते थे।

साल 2022 से चल रहा था गैंगरेप का सिलसिला

यह मामला 2022 से चल रहा था। शुरुआत एक पीड़िता से हुई। जिसके बाद दूसरी लड़कियों और सहेलियों को भी भी फंसाया गया। पीड़िता जब इंदौर गई, वहां भी उसे परेशान किया गया। भोपाल लौटने के बाद भी उसे ब्लैकमेल किया गया।

दो बहनों को बनाया शिकार

दो बहनों को फरहान खान नाम के आरोपी ने शिकार बनाया। दोस्ती के बहाने फरहान ने अपने साथियों आदर्श, अयान, हामिद आदि के साथ जहांगीराबाद स्थित हामिद के घर ले जाकर पहले बड़ी बहन से दुष्कर्म किया और फिर शादी व धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मना करने पर नॉनवेज खिलाया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इसके बाद छोटी बहन की भी फरहान के जरिए अली से पहचान हुई, जिसने जून 2024 में दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर फरहान को भेजा। इसके बाद फरहान, नबील, साद और अबरार सभी ने मिलकर उसे ब्लैकमेल किया। जुलाई 2024 में गांजा पिलाकर फरहान ने फिर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया, जिससे मानसिक रूप से टूट चुकी दोनों बहनों को पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी।

यह भी पढ़ें...बालाघाट में 4 लड़कियों से दुष्कर्म करने वाले सभी 7 आरोपी गिरफ्तार

SIT जांच में जुटी, 8 गिरफ्तार, 2 की तलाश

पुलिस ने फरहान और साहिल नाम के दो आरोपियों को भोपाल से गिरफ्तार किया है। दो आरोपी कोलकाता के रहने वाले हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल भेजी गई है। आरोपियों के खिलाफ MP धर्मांतरण एक्ट-3 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। सभी शिकायतों के कुल 8 आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त में हैं।

मंत्री बोले- बड़ी साजिश, SIT कर रही गहराई से जांच

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सरकार के संज्ञान में आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। अब तक दो गिरफ्तारी हो चुकी हैं और SIT इस गंभीर मामले की गहराई से जांच कर रही है। उन्होंने आशंका जताई कि यह लव जिहाद (Love-Jihad) के एक संगठित गिरोह की साजिश हो सकती है।

यह खबर भी पढ़ें...भोपाल में छात्राओं को प्रेमजाल में फंसाकर ब्लैकमेलिंग का खुलासा

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें


Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • विश्वास सारंग
  • मध्य प्रदेश
  • लव जिहाद
  • प्रेमजाल में फंसाया
  • दुष्कर्म
  • अश्लील वीडियो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज