भोपाल गैसकांड वाली यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Vikram Jain | May 06, 2024, 21:21 IST
Share
Bhopal gas tragedy massive fire Union Carbide factory Bhopal News
Bhopal gas tragedy massive fire Union Carbide factory Bhopal News

भोपाल में हुए गैसकांड वाली यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर में भीषण आग लग गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा तफरा मच गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुई है।

BHOPAL. भोपाल में 1984 में हुए भयावह गैसकांड वाली यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में भीषण आग (massive fire Union Carbide factory) लग गई है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आग फैक्ट्री के एक हिस्से में रखे बड़े कंटेनर में लगी। मामले की गंभीरता को समझते हुए मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों को सुरक्षित रहने के लिए कहा है। फिलहाल आग कैसे लगी इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। कोई हानि नहीं हुई है।

कारखाने में लगी आग से मची अफरा-तफरी

यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर के सोमवार को आग लग गई। आग फैक्ट्री के एक हिस्से में रखे बड़े कंटेनर में लगी। यह कंटेनर गैसकांड के बाद से बंद पड़ी फैक्ट्री परिसर में रखा हुआ था। टैंक में लगी भीषण आग का भयानक गुबार देख कर फैक्ट्री के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल हो गया। राहगीर की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर निगम की फायर ब्रिगेड ( fire brigade ) की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। साथ ही कलेक्टर, पुलिस अधिकारी और नगर निगम कमिश्नर घटनास्थल पहुंचे और जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

ये खबरों भी पढ़ें...

एमपी अजब है... transformer को आग से बचाने बिजली कंपनी ने लगाए कूलर

भोपाल से मुंबई और अयोध्या तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, जुलाई में होगा ट्रायल

राहगीर की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह कारखाने के सामने से गुजर रहा था। तभी फैक्ट्री परिसर में धुंआ उठता नजर आया। इस पर यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री (Union Carbide factory) की बाउंड्रीवॉल के नजदीक जाकर देखा तो अंदर एक टैंक से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दे रही थी। उसने तत्काल भोपाल नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। करीब 10 मिनट बाद पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

भोपाल गैसकांड में हुई थी हजारों लोगों की मौत

बता दें कि 3 दिसंबर 1984 को हुए भोपाल गैसकांड दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक है। भोपाल गैस त्रासदी (Bhopal gas tragedy) में हजारों लोगों की जान चली गई थी। यह दुर्घटना भोपाल स्थित औद्योगिक संयंत्र अमेरिकी फर्म यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन की भारतीय सहायक कंपनी से लगभग 45 टन खतरनाक मिथाइल आइसोसाइनेट (MIC) गैस लीक होने के कारण हुई थी। अब त्रासदी के 39 साल बाद भी बंद पड़े कारखाने में आग लगने की घटना से क्षेत्रवासी फिर दहशत में आ गए है। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री गैसकांड के बाद से बंद पड़ी है।

Tags:
  • Bhopal Gas Tragedy
  • भोपाल गैस त्रासदी
  • Union Carbide factory
  • यूनियन कार्बाइड फैक्टरी
  • यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री में भीषण आग
  • massive fire Union Carbide factory
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज