भोपाल में ATS गुजरात की बड़ी कार्रवाई, एमपी के इंटेलिजेंस को भनक भी नहीं लगी
Jitendra Shrivastava | Oct 06, 2024, 23:29 IST
thesootr
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुजरात की एटीएस और एनसीबी ने एक संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस ऑपरेशन में एक बंद फैक्ट्री से 1800 करोड़ से की MD का भंडार पकड़ा। इधर भोपाल पुलिस और इंटेलिजेंस को भनक भी नहीं लगी...
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इंडस्ट्रियल एरिया बगरोदा गांव में एक फैक्ट्री लंबे समय से सरकारी रिकॉर्ड में बंद है, लेकिन इस फैक्ट्री के अंदर लगातार अवैध कारोबार चल रहा था। यहां जानलेवा और प्रतिबंधित नशीली दवाई बनाई जा रही थी। राजधानी में रविवार, 6 अक्टूबर को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और एटीएस गुजरात की टीम ने मिलकर इस फैक्ट्री पर छापा मारा है। यहां भारी मात्रा में कच्चा माल और 1800 करोड़ से ज्यादा कीमत की प्रतिबंधित नशीली MD ड्रग्स का भंडार मिला है।
एटीएस गुजरात और NCB की टीम ने इस मामले में नासिक महाराष्ट्र के सान्याल प्रकाश बाने और भोपाल के अमित चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सान्याल बाने को पहले भी इसी तरह की प्रतिबंधित दवा की तस्करी करते हुए अंबोली पुलिस ने पकड़ा था। इसमें सान्याल को 5 साल की जेल भी हुई थी। रिहा होते ही बाने ने बड़े पैमाने पर इसी तरह का काम फिर शुरू कर दिया। पहले वह तस्करी करता था अब प्रोडक्शन शुरू कर दिया था।
एंटी टेरीरिस्ट स्क्वाड गुजरात और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की संयुक्त कार्रवाई ने भोपाल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही यह सर्जिकल ऑपरेशन करके एमपी इंटेलिजेंस और भोपाल पुलिस दोनों को एक्सपोज कर दिया है। मध्य प्रदेश सरकार के खुफिया तंत्र और भोपाल पुलिस की प्रतिष्ठा पर यह घटना दाग लगाने वाली साबित हुई है। एटीएस गुजरात ने भोपाल में एक ऐसी सरकारी सहायता प्राप्त फैक्ट्री को पकड़ा है जो सरकारी रिकॉर्ड में सालों से बंद है। साथ ही इस फैक्ट्री के बंद दरवाजे के अंदर घातक और प्रतिबंधित नशीली MD ड्रग्स का उत्पादन भी हो रहा था।
NCB और ATS गुजरात ने मिलकर इस सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। प्रोटोकॉल के अर्न्तगत इन्हें अपने ऑपरेशन की जानकारी मध्य प्रदेश सरकार और भोपाल पुलिस को देनी चाहिए थी, परंतु इन्होंने ऐसा नहीं किया। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि भारत में इस प्रकार के सर्जिकल ऑपरेशन तब किए जाते हैं जब दूसरे राज्य की पुलिस के बारे में पूरा विश्वास और एविडेंस होते हैं कि लोकल पुलिस अपराधियों से मिली हुई है। और यह भी कि यदि लोकल पुलिस को इन्फॉर्म किया गया तो अपराधी को पकड़ना मुश्किल हो जाएगा। इस रेड के बारे में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर फैक्ट्री पर छापा मारा गया था। भोपाल निवासी अमित चतुर्वेदी और सान्याल बाने के खिलाफ मादक पदार्थ मेफेड्रोन (MD) का अवैध निर्माण और बिक्री की जानकारी मिली थी। इस जानकारी पर ही संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।
जानकारी के मुताबिक रोजाना इस फैक्ट्री में 25 किलो ड्रग्स तैयार होता था। सूचना के बाद गुजरात ATS की टीम काफी समय से इस पर नजर रख रही थी। जब जानकारी पक्की हुई तो NCB से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की।
भोपाल का अमित और नासिक का सान्याल गिरफ्तार
भोपाल में देश की सबसे बड़ी 'ड्रग्स फैक्ट्री' का भांडा फूटा
➡नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और गुजरात एटीएस ने की कार्रवाई। ➡जब्त किए 1800 करोड़ रुपए के #MD_Drugs #MadhyaPradesh #MPNews #Bhopal #DrugFactory #NCB #MohanYadav @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @DrMohanYadav51… pic.twitter.com/7RBTZ9GbA1
— TheSootr (@TheSootr) October 6, 2024
सरकारी रिकॉर्ड में बंद है फैक्ट्री
भोपाल पुलिस को कार्रवाई का पता हीं नहीं चला
बंद फैक्ट्री में रोज 25 किलो ड्रग्स बनता था
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari