होली पर शराब की दुकानें बंद होंगी या नहीं? एमपी में ड्राई डे पर सस्पेंस बरकरार!

इस बार होली का माहौल पूरे देश में दो दिनों तक रहेगा। कुछ राज्यों में होली 3 मार्च को होगी, जबकि ज्यादा जगहों पर 4 मार्च को मनाई जाएगी। इसी वजह से शराब की दुकानों के बंद और खुलने के दिन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

author-image
Aman Vaishnav
New Update
bhopal holi liquor shops dry day update

मध्य प्रदेश में इस बार होली का माहौल दो दिन रहेगा। राजधानी भोपाल समेत एमपी के कई हिस्सों में इसी असमंजस के चलते शराब की दुकानों और बार को बंद रखने का फैसला अभी तक पक्का नहीं हो पाया है। हालांकि, ऐसा अनुमान है कि 4 मार्च को दुकानों को बंद रखा जा सकता है।

मामला कुछ ऐसा है

राजधानी भोपाल के अधिकारियों का मानना है कि कुछ इलाकों में 3 मार्च को होली खेली जाएगी। वहीं ये संभावना जताई जा रही है कि शहर में ज्यादातर लोग 4 मार्च को होली खेलेंगे। इसी को देखते हुए 4 मार्च को ड्राय डे रखने पर विचार चल रहा है। एक संभावना यह भी जताई जा रही है कि शराब की दुकानें दिनभर बंद रखने के बाद शाम 6 बजे खोल दी जाएं।

आखिरी फैसला कलेक्टर का

15 अगस्त, 26 जनवरी और 2 अक्टूबर जैसी तारीखें हमेशा फिक्स होती हैं। इन पर शासन स्तर पर छुट्टी होती है और इनमें कोई बदलाव नहीं होता। लेकिन होली जैसे त्योहारों पर मामला थोड़ा अलग होता है।

होली कब मनाई जा रही है और शहर की हालात (कानून-व्यवस्था) कैसी हैं, इसे देखते हुए आखिरी फैसला कलेक्टर ही लेते हैं।

जब कलेक्टर अपना फैसला सुना देते हैं, तो आबकारी विभाग उनके आदेश के मुताबिक शराब की दुकानों और बार को बंद करने की तारीख और नोटिस जारी करता है।

सीधी बात ये है कि शराब की दुकानें कब और कितनी देर बंद रहेंगी, यह पूरी तरह से लोकल प्रशासन और कलेक्टर के फैसले पर निर्भर करता है।

दुकानदारों की दलीलें

होली के दिन शाम 6 बजे के बाद दुकानें खोलने की  बात चल रही है। इसके पीछे की असली वजह दुकानदारों का दबाव है। दुकानदारों ने अपनी दलीलें कुछ इस तरह रखी हैं

दुकानदारों का कहना है कि होली दिन में खेली जाती है। शाम तक सब अपने घर लौट आते हैं। फरवरी का महीना छोटा था, जिसकी वजह से पहले ही तीन दिन का बिजनेस कम हुआ है। ऐसे में दुकानदार अब एक और दिन का नुकसान झेलने को बिल्कुल तैयार नहीं हैं। 

दुकानदारों का कहना है कि फरवरी में पहले ही तीन दिन काम-धंधा कम रहा है। इसलिए अब वे एक भी और दिन शराब दुकान बंद रखने पर सहमत नहीं हैं।

भोपाल में शराब दुकानों की नीलामी

भोपाल की 29 शराब दुकानों की नीलामी आज 2 मार्च को होने वाली है। इनकी रिजर्व प्राइस करीब 520 करोड़ रुपए रखी गई है। वहीं भोपाल में कुल 87 शराब ठेकों की रिजर्व प्राइस 1432 करोड़ रुपए है।

राज्य सरकार ने हाल ही में नई आबकारी नीति लागू की है। इस नीति के तहत शराब दुकानों को छोटे-छोटे समूहों में बांटा गया है। भोपाल की 87 दुकानों को 20 ग्रुप्स में बांटा गया है। इनका आवंटन ई-टेंडर के जरिए होगा।

पहले फेज में 7 ग्रुप्स की 29 दुकानों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। दो मार्च को सुबह 10:30 से 2 बजे तक टेंडर सबमिट किए जाएंगे। शाम 6 बजे से डिस्ट्रिक कमेटी की मौजूदगी में टेंडर खोले जाएंगे।

ये खबरें भी पढ़िए...

मार्च 2026 हॉलिडे कैलेंडर, होली-ईद के साथ इन मौकों पर होंगे गवर्नमेंट हॉलिडे

एमपी न्यूज: होली पर अब 2 दिन की छुट्टी, सरकार ने जारी किया नया आदेश

इंदौर के साथ धार, झाबुआ और आलीराजपुर में बड़े शराब ठेकेदारों को झटका

शराब ठेकेदारों की मोनोपोली होगी खत्म, तस्करों की भी टूटेगी कमर, आबकारी नीति में यह बदलाव

राज्य सरकार एमपी न्यूज आबकारी विभाग शराब दुकान होली भोपाल
Advertisment