महाकाल दर्शन से लौटते ही अलमारी साफ, अफसर के घर 25 लाख की चोरी
Aman Vaishnav | Jun 21, 2026, 13:53 IST
bhopal-home-ministry-officer-house-theft-danishkunj
भोपाल के दानिशकुंज में केंद्रीय गृह मंत्रालय के अफसर के घर 25 लाख रुपए के जेवरात की चोरी हुई है। जब परिवार महाकाल दर्शन कर लौटा तब घटना का पता चला।
समझें क्या है पूरा मामला...
- केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक सीनियर अफसर के घर चोरी हो गई है।
- चोरों ने घर का लॉकिंग सिस्टम तोड़ा और 25 लाख के गहने लेकर फरार हो गए।
- वारदात के वक्त परिवार के लोग उज्जैन महाकाल के दर्शन करने गए थे।
- सीसीटीवी फुटेज में रात 3 से 5 बजे के बीच दो संदिग्ध बाइक सवार घर के चक्कर काटते हुए दिखाई दिए हैं।
- इसी इलाके में दो दिन पहले एक बुजुर्ग महिला से सरेराह चेन लूटने की वारदात भी सामने आई थी।
वीआईपी इलाके में सुरक्षा की खुली पोल
चोरों ने बहुत ही शातिराना तरीके से घर का ताला तोड़ा और अलमारियों में रखे लगभग 25 लाख रुपए के जेवर समेटकर रफूचक्कर हो गए। इस हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
महाकाल के दर्शन करने गया था परिवार
पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर निकला था। जब शनिवार को परिवार वापस भोपाल लौटा, तो घर के अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए।
सेंट्रल लॉकिंग तोड़ी, 5 अलमारियों के ताले चटकाए
चोर अलमारियों के लॉकर में रखे सोने और चांदी के सारे गहने लेकर फरार हो गए। इनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही है।
वारदात से जुड़े मुख्य तथ्य
- घटनास्थल: यह वारदात दानिशकुंज, कोलार रोड, भोपाल में हुई है।
- मकान मालिक: पीड़ित अरुण कुमार राय केंद्रीय गृह मंत्रालय में अफसर हैं। उनकी पत्नी भाजपा नेता हैं।
- चोरी की गई संपत्ति: चोरों ने करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया है।
- घटना का समय : वारदात गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात को अंजाम दी गई।
- शिकायतकर्ता : ममता राय के भतीजे विजय कुमार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
CCTV में कैद संदिग्ध बाइक सवार
ये दोनों संदिग्ध बाइक पर सवार होकर रात के करीब 3 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक उनके घर के आसपास चक्कर काट रहे थे।
रात में अंधेरा अधिक होने की वजह से चोरों के चेहरे साफ-साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने इन फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।
डीसीपी ने किया मौका-मुआयना
इसके तुरंत बाद डीसीपी आदर्शकांत शुक्ला खुद पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बारीकी से मौका-मुआयना किया।
ये खबरें भी पढ़िए...
गेमिंग कंपनी पर 300 करोड़ की GST चोरी का आरोप, CGST टीम ने किया खुलासा
साइबर ठग के जाल में फंसा हेड कांस्टेबल, सस्ते फर्नीचर का लालच देकर बनाया शिकार
10 रुपए की पानी की बोटल छात्रा को ढाई लाख की पड़ी, एक सिंगल क्लिक से हुआ ये खेल
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari